दिल्ली: 20 लाख से ज़्यादा लोगों ने लगवाई वैक्सीन, 24 घंटे में हुआ रिकॉर्ड वैक्सीनेशन

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1,04,862 लोगों को वैक्सीन लगाई गयी है, इनमें से 91,099 को पहला डोज दिया गया है. साथ ही आपको बता दें कि दिल्ली में अब तक पहला डोज लेने वालों का कुल आंकड़ा 17,12,109 तक पहुंच गया है.

Advertisement
अब तक 17 लाख से ज्यादा वैक्सीनेशन (फाइल फोटोः पीटीआई) अब तक 17 लाख से ज्यादा वैक्सीनेशन (फाइल फोटोः पीटीआई)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 8:53 AM IST
  • 17 लाख से ज्यादा लोगों को दी गई पहली डोज
  • 3 लाख से ज्यादा लोगों को दी गई दूसरी डोज

देश की राजधानी में कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच वैक्सीनेशन को लेकर एक अच्छा आंकड़ा सामने आया है. दिल्ली में वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या 20 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है. 'आजतक' को मिले सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली सरकार को भारत सरकार द्वारा वैक्सीनेशन की शुरुआत से 8 अप्रैल 2021 तक कुल 27,75,490 वैक्सीन के डोज़ मिले हैं. इनमें कोविशील्ड के 19,58,690 डोज़ और को-वैक्सीन के 8,16,800 डोज़ शामिल हैं.

Advertisement

वहीं, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1,04,862 लोगों को वैक्सीन लगाई गयी है, इनमें से 91,099 को पहला डोज दिया गया है. साथ ही आपको बता दें कि दिल्ली में अब तक पहला डोज लेने वालों का कुल आंकड़ा 17,12,109 तक पहुंच गया है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 13,763 को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया है, वहीं दूसरा डोज लेने वालों का कुल आंकड़ा 3,58,759 तक पहुंच गया है. दिल्ली में अब तक कुल 20,70,868 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

देश के अलग-अलग राज्यों में वैक्सीन की कमी पर मचे राजनीतिक बवाल के बीच आइये आपको बताते हैं कि दिल्ली में वैक्सीन के स्टॉक का हाल क्या है. दिल्ली में 8 अप्रैल तक कुल 21,30,700 वैक्सीन के डोज़ का इस्तेमाल हुआ है. इनमें से कोविशील्ड के 16,09,770 डोज़ और को-वैक्सीन के 5,20,930 डोज़ इस्तेमाल किए गए हैं.

Advertisement

दिल्ली में 8 अप्रैल तक वैक्सीन के 6,44,790 डोज़ स्टॉक में थे. इनमें से कोविशील्ड का 3,48,920 डोज़ का स्टॉक और को-वैक्सीन का 2,95,870 डोज़ का स्टॉक था. साथ ही दिल्ली सरकार ने भारत सरकार के सामने 15 लाख वैक्सीन के डोज़ की डिमांड रखी थी. इनमें कोविशील्ड वैक्सीन के 10,00,000 डोज़ और को-वैक्सीन के 5,00,000 डोज़ शामिल हैं.

दिल्ली में 600 हेल्थ फैसिलिटी में 791 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर हैं, जहां कोरोना के टीकाकरण का काम किया जा रहा है. वैक्सीनेशन से जुड़े 600 हेल्थ फैसिलिटी में 59 सरकारी अस्पताल, 183 प्राइवेट अस्पताल और 358 डिस्पेंसरी या स्पेशल साइट शामिल हैं. अस्पतालों में वैक्सीनेशन साइट्स पर पूरे हफ्ते (7 दिन) और डिस्पेंसरी में हफ्ते में 5 दिन टीकाकरण किया जा रहा है. 30 अप्रैल तक वैक्सीनेशन के लिये 20 लाख ऑनलाइन स्लॉट्स उपलब्ध हैं.

दिल्ली में रोज़ाना वैक्सीनेशन सेंटर की क्षमता 1 लाख 5 हज़ार डोज़ की है. वहीं अगले 1 महीने में वैक्सीन लगाने की क्षमता 28 लाख डोज़ तक हो सकती है. दिल्ली में 8 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक कुल 17,97,506 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है, जिसमें 2,12,289 हेल्थकेयर वर्कर्स, 2,72,771 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 साल से अधिक आयु वाले 9,95,297 लोग और टीके की दूसरी डोज़ लगवाने वाले 3,17,149 लोग शामिल हैं.

Advertisement

दिल्ली में हेल्थकेयर वर्कर्स का वैक्सीनेशन कवरेज 71.95% है. वहीं हेल्थकेयर वर्कर्स के वैक्सीनेशन कवरेज का राष्ट्रीय औसत 85.87% है. दिल्ली में फ्रंटलाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन कवरेज 73.34% है. फ्रंटलाइन वर्कर्स के वैक्सीनेशन कवरेज का राष्ट्रीय औसत 71.23% है. दिल्ली में 45 साल से अधिक आयु वालों का वैक्सीनेशन कवरेज 20.61% है. 45 साल से अधिक आयु वालों के वैक्सीनेशन कवरेज का राष्ट्रीय औसत 18.13% है.

केंद्र सरकार टूट-फूट और वेस्टेज को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों को वैक्सीन की 10% डोज़ एक्स्ट्रा देती है. दिल्ली में 2 अप्रैल तक कोवीशील्ड का औसत वेस्टेज 2.5% रहा, जबकि कोवीशील्ड वेस्टेज का राष्ट्रीय औसत 3.5% दर्ज हुआ. वहीं, दिल्ली में 2 अप्रैल तक को-वैक्सीन का औसत वेस्टेज 7.3% रहा और को-वैक्सीन वेस्टेज का राष्ट्रीय औसत 8.1% था.

आपको बता दें कि शनिवार को सेंट्रल दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आज की तारीख में दिल्ली के पास 7 से 10 दिन की वैक्सीन की डोज उपलब्ध है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने वैक्सीन लगाने की बहुत कठिन शर्ते बनाई हुई है. हम 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन लगा नहीं सकते हैं. इन सभी शर्तों को इस समय हमें हटाने और बहुत बड़े स्तर के ऊपर वैक्सीनेशन अभियान चलाने की जरूरत है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »