काम की तलाश में फिर वापस आ रहे मजदूर, सरकार करा रही कोरोना टेस्ट

लॉकडाउन के कारण जो प्रवासी दिल्ली छोड़कर अपने घरों के लिए रवाना हो गए थे, अब फिर वो वापसी की राह पकड़ रहे हैं. दिल्ली आने वाले ऐसे लोगों की कोविड जांच भी की जा रही है.

Advertisement
दिल्ली में हो रही मजदूरों की वापसी (फाइल) दिल्ली में हो रही मजदूरों की वापसी (फाइल)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST
  • दिल्ली में फिर लौटने लगे हैं प्रवासी मजदूर
  • काम की तलाश में पकड़ा राजधानी का रास्ता
  • सरकार करा रही है कोरोना की जांच

कोरोना वायरस के कारण देश में करीब तीन महीने तक लॉकडाउन रहा. अब धीरे-धीरे हालात सामान्य की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन सावधानियां बरती जा रही हैं. इस बीच लॉकडाउन के वक्त काम ना होने के कारण जो लोग दिल्ली छोड़कर जा रहे थे, अब वो वापस आने लगे हैं.

दिल्ली से लाखों लोग लॉकडाउन के वक्त अपने घर गए, लेकिन उनमें से कई अब वापस लौट कर घर आने लगे हैं. ऐसे लौट कर आने वाले विस्थापितों की कोविड जांच दिल्ली सरकार कर रही है.

दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर आने वाले लोगों में ज़्यादातर ऐसे हैं जो काम की तलाश में दिल्ली या आस पास के इलाकों में जाने वाले हैं. वापस आने वाले लोगों में अधिकतर लोग काम के कारण वापस आए हैं, क्योंकि घर-गांव में लोगों काम नहीं मिल रहा है.

Advertisement

सिर्फ दिल्ली नहीं बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में यही हाल है, यूपी-बिहार समेत पूर्वी इलाकों के कई लोग फिर से गुजरात और महाराष्ट्र में काम के लिए वापस पहुंच रहे हैं. गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने बीते दिनों रोजगार के लिए एक प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया था, जिसपर नौकरी लेने वाले और देने वाले लोग जानकारी ले सकते हैं. 

अगर दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति पर बात करें तो अब स्थिति काफी बेहतर है. दिल्ली में कुल कोरोना केस की संख्या 1.52 लाख है, लेकिन एक्टिव केस सिर्फ दस हजार के आसपास हैं. अबतक 1.37 लाख लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. दिल्ली में इस महामारी की वजह से कुल 4200 लोगों की जान जा चुकी है.

मई-जून के महीने में दिल्ली में हालात भयावह हो गए थे, लेकिन अब स्थिति काफी हदतक संभल चुकी है. यही कारण है कि दिल्ली में एक बार फिर चहल पहल देखने को मिल रही है. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »