दिल्ली में फिर हैरान कर रहा कोरोना, एक दिन में बढ़े 100 से ज्यादा एक्टिव मरीज

दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले हैरान कर रहे हैं. महज 24 घंटे में दिल्ली के भीतर एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 100 से अधिक दर्ज हुई है. वहीं 1 मार्च को दिल्ली में संक्रमण दर डेढ़ महीने बाद सबसे अधिक दर्ज हुई थी तो मंगलवार को देश की राजधानी में एक्टिव मरीजों ने 1500 का आंकड़ा पार कर लिया.

Advertisement
दिल्ली में मंगलवार को 217 कोरोना के नए केस मिले (फाइल फोटो-PTI) दिल्ली में मंगलवार को 217 कोरोना के नए केस मिले (फाइल फोटो-PTI)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 6:03 AM IST
  • मंगलवार को 217 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
  • एक दिन में 100 से अधिक एक्टिव केस बढ़े
  • पिछले 24 घंटे में सिर्फ 78 मरीज ठीक हुए

दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले हैरान कर रहे हैं. महज 24 घंटे में दिल्ली के भीतर एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 100 से अधिक दर्ज हुई है. वहीं 1 मार्च को दिल्ली में संक्रमण दर डेढ़ महीने बाद सबसे अधिक दर्ज हुई थी तो मंगलवार को देश की राजधानी में एक्टिव मरीजों ने 1500 का आंकड़ा पार कर लिया. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 66,624 लोगों ने कोरोना टेस्ट करवाया है, इनमें से 217 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

Advertisement

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 2 मार्च को दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 0.33 फीसदी दर्ज हुई है. 26 फरवरी कोरोना संक्रमण दर 0.41 फीसदी तक पहुंच गयी थी, जो पिछले एक महीने में सबसे अधिक थी. दिल्ली में 1 मार्च से पहले 15 जनवरी को भी 0.44 फीसदी संक्रमण दर दर्ज हुई थी. वहीं दिल्ली में एक्टिव कोरोना मरीज़ों की संख्या बढ़कर 1543 हो गयी है, जबकि होम आइसोलेशन में इलाजरत मरीज़ों का आंकड़ा बढ़कर 777 तक पहुंच गया है.

दिल्ली में 2 मार्च से पहले 29 जनवरी को सबसे अधिक 1551 कोरोना के एक्टिव मरीज दिल्ली में दर्ज हुए थे. वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 217 नए मामले सामने आए हैं और एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना से सिर्फ 78 मरीज ठीक हुए हैं. फिलहाल दिल्ली में रिकवरी रेट 98 फीसदी से अधिक है.

Advertisement

दिल्ली सरकार द्वारा 20 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक जारी किए गए कोरोना के आंकड़ों के मुताबिक़ देश की राजधानी में कोरोना के 518 एक्टिव मरीज़ बढ़ गए हैं. साथ ही होम आइसोलेशन में 347 और अस्पतालों में 137 कोरोना मरीज़ों की बढ़ोतरी हुई है.

20 फरवरी - 62063 टेस्ट, 152 मामले, 1 मौत
संक्रमण दर : 0.24%
एक्टिव केस- 1025 (होम आइसोलेशन-430)
इस दिन दिल्ली के अस्पतालों में 407 बेड्स पर कोरोना मरीज़ भर्ती थे.

21 फरवरी - 63813 टेस्ट, 145 मामले, 2 मौत
संक्रमण दर : 0.23%
एक्टिव केस-1071(होम आइसोलेशन-467)
इस दिन दिल्ली के अस्पतालों में 422 बेड्स पर कोरोना मरीज़ भर्ती थे.

22 फरवरी - 42242 टेस्ट, 128 मामले, 1 मौत
संक्रमण दर : 0.30%
एक्टिव केस- 1041(होम आइसोलेशन- 471)
इस दिन दिल्ली के अस्पतालों में 405 बेड्स पर कोरोना मरीज़ भर्ती थे.

23 फरवरी - 58327 टेस्ट, 145 मामले, 2 मौत
संक्रमण दर : 0.25%
एक्टिव केस- 1054(होम आइसोलेशन - 472)
इस दिन दिल्ली के अस्पतालों में 405 बेड्स पर कोरोना मरीज़ भर्ती थे.

24 फरवरी - 56168 टेस्ट, 200 मामले, 2 मौत
संक्रमण दर : 0.36%
एक्टिव केस- 1137(होम आइसोलेशन - 499)
इस दिन दिल्ली के अस्पतालों में 437 बेड्स पर कोरोना मरीज़ भर्ती थे.

Advertisement

25 फरवरी - 63998 टेस्ट, 220 मामले, एक भी मौत नहीं, संक्रमण दर : 0.34%
एक्टिव केस- 1169(होम आइसोलेशन - 536)
इस दिन दिल्ली के अस्पतालों में 412 बेड्स पर कोरोना मरीज़ भर्ती थे.

26 फरवरी - 62768 टेस्ट, 256 मामले, 1 मौत 
संक्रमण दर : 0.41%
एक्टिव केस- 1231(होम आइसोलेशन - 574)
इस दिन दिल्ली के अस्पतालों में 400 बेड्स पर कोरोना मरीज़ भर्ती थे.

27 फरवरी- 67483 टेस्ट, 243 मामले, 3 मौत
संक्रमण दर : 0.36%
एक्टिव केस- 1307(होम आइसोलेशन - 627)
इस दिन दिल्ली के अस्पतालों में 436 बेड्स पर कोरोना मरीज़ भर्ती थे.

28 फरवरी - 57772 टेस्ट, 197 मामले, 1 मौत 
संक्रमण दर : 0.34%
एक्टिव केस- 1335(होम आइसोलेशन - 691)
इस दिन दिल्ली के अस्पतालों में 446 बेड्स पर कोरोना मरीज़ भर्ती थे.

1 मार्च - 39,733 टेस्ट, 175 मामले, 1 मौत 
संक्रमण दर : 0.44%
एक्टिव केस- 1404(होम आइसोलेशन - 739)
इस दिन दिल्ली के अस्पतालों में 489 बेड्स पर कोरोना मरीज़ भर्ती थे.

2 मार्च - 66,624 टेस्ट, 217 मामले, एक भी मौत नहीं
संक्रमण दर : 0.33%
एक्टिव केस- 1537(होम आइसोलेशन - 777)
इस दिन दिल्ली के अस्पतालों में 544 बेड्स पर कोरोना मरीज़ भर्ती थे.

दिल्ली में कोरोना की शुरुआत से अबतक कुल 6,39,681 मामले दर्ज हुए हैं और कुल 6,27,227  मरीज़ ठीक हो चुके हैं. कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 10911 तक पहुंच गया है. इसके अलावा 1,24,87,056 लोगों का अबतक दिल्ली में कोरोना टेस्ट किया जा चुका है.

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »