दिल्लीः ITO के पास भीषण हादसा, ऑटो पर गिरा कंटेनर, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

दिल्ली में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. आईटीओ के पास रिंग रोड पर हादसा हुआ. एक कंटेनर ऑटो पर गिर गया.

Advertisement

हिमांशु मिश्रा

  • दिल्ली,
  • 18 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

दिल्ली में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. आईटीओ के पास रिंग रोड पर हादसा हुआ. एक कंटेनर ऑटो पर गिर गया. बता दें कि एक ऑटो में चार लोग सवार थे. उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

जानकारी के मुताबिक कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. पुलिस ने इस केस में एफआईआर दर्ज कर ली है. फिलहाल, हादसे में मारे गए ऑटो सवार चारों लोगों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उनकी पहचान की कोशिश में जुटी हुई है. मृतकों में ऑटो ड्राइवर भी शामिल बताया जा रहा है.

Advertisement

सुबह 6:30 बजे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा शनिवार सुबह 6:30 बजे हुआ. हादसे की सूचना के बाद पुलिस फरार कंटेनर ड्राइवर के तलाश में जुट गई है. कंटेनर से बरामद कागजात के जरिए ड्राइवर और कंटेनर मालिक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »