बुराड़ी: 'खौफनाक घर' में आए किराएदार, शुरू किया जांच घर

डॉ. मोहन सिंह नाम के एक व्यक्ति ने इस मकान को किराए पर लिया है और इसमें जांच घर शुरू किया है. मोहन सिंह ने कहा, मैं अंधविश्वास में भरोसा नहीं करता. अगर ऐसी बातों पर भरोसा करता तो यहां नहीं आता.

Advertisement
विधिवत पूजा-पाठ के बाद गृह प्रवेश (ANI) विधिवत पूजा-पाठ के बाद गृह प्रवेश (ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 6:19 AM IST

बुराड़ी के उस खौफनाक मकान को नए किराएदार मिल गए हैं जिसमें पिछले साल एक साथ 11 लोगों ने खुदकुशी कर ली थी. इस मकान को किराए पर लेने वाले शख्स ने इसमें जांच घर खोल लिया है. जांच घर के मालिक का कहना है कि उन्हें अंधविश्वास में कतई भरोसा नहीं है. बता दें, बुराड़ी के इस घर में 1 जुलाई 2018 को 11 लोगों ने खुदकुशी कर ली थी. घर के 10 सदस्य फांसी से लटके मिले थे, जबकि 77 साल की महिला का मृत शरीर दूसरे कमरे में बरामद हुआ था.

Advertisement

डॉ. मोहन सिंह नाम के एक व्यक्ति ने इस मकान को किराए पर लिया है और इसमें जांच घर शुरू किया है. मोहन सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'मैं अंधविश्वास में भरोसा नहीं करता. अगर मैं ऐसी बातों पर भरोसा करता तो यहां नहीं आता. मेरे मरीजों को यहां जांच के लिए आने में कोई तकलीफ नहीं है.' मोहन सिंह ने आगे कहा, मुझे इस मकान से कोई परेशानी नहीं है. यह मेरे लिए सुविधाजनक है क्योंकि यह सड़क के काफी नजदीक है. मैं अंधविश्वासी नहीं हूं.

हालांकि गृह प्रवेश से पहले विधिवत पूजा-पाठ कराई गई ताकि परिवार पर आगे कोई संकट न आए. पूजा कराने वाले पुजारी ने कहा, घर में गौरी-गणेश की पूजा हुई. परंपरा के मुताबिक कोई भी नया काम शुरू करने से पहले पूजा कराई जाती है. पुजारी ने कहा कि लोगों को अंधविश्वास में भरोसा नहीं करना चाहिए.

Advertisement

एक स्थानीय व्यक्ति रवींदर ने एएनआई से कहा, पहले जो हुआ अब वो बात बीत चुकी है. अब सब कुछ सामान्य है. एक अन्य व्यक्ति सुरेश ने कहा, वे लोग (मृतक) काफी अच्छे इंसान थे, इसलिए बुरी आत्मा जैसी कोई बात नहीं है. बता दें, पिछले साल इस मकान में 11 लोग मृत पाए गए थे जिनमें 7 महिलाएं और 4 पुरुष थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की बात सामने आई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »