वीकेंड कर्फ्यू के बीच दिल्ली पुलिस ने फिल्मी अंदाज में किया ट्वीट

डीसीपी साउथ ईस्ट के ट्वीटर हैंडल से कुछ तस्वीरों के साथ एक ट्वीट किया गया है जिसमें लिखा गया है कि ''यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, जो बेवजह बाहर आएगा वो अंदर जाएगा ये आज का नियम है..''

Advertisement
वीकेंड लॉकडाउन पर तैनात दिल्ली पुलिस के जवान वीकेंड लॉकडाउन पर तैनात दिल्ली पुलिस के जवान

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली ,
  • 17 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST
  • दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू जारी है
  • दिल्ली पुलिस की व्यवस्था हैं चाक-चौबंद
  • बिना काम के बाहर निकलने वालों पर होगी कारवाई

बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू की शुरुआत कर दी है. इसका आज पहला दिन है. कर्फ्यू को लागू करवाना दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी है, ऐसे में दिल्ली पुलिस ने भी कमर कस ली है.

कई जगह सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, इन सबके बीच डीसीपी साउथ ईस्ट के ट्विटर हैंडल से कुछ तस्वीरों के साथ एक ट्वीट किया गया है जिसमें लिखा गया है कि ''यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, जो बेवजह बाहर आएगा वो अंदर जाएगा ये आज का नियम है..'' आप इस ट्वीट को यहां भी देख सकते हैं:-

Advertisement

बता दें कि साउथ ईस्ट दिल्ली इलाके में जामिया ओखला जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके भी आते हैं, डीसीपी के इस ट्वीट से आप दिल्ली पुलिस के मंसूबों का अंदाजा लगा सकते हैं कि दिल्ली पुलिस वीकेंड कर्फ़्यू को लेकर किसी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है. दरअसल दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बाकायदा सभी अधिकारियों की मीटिंग लेकर कर्फ़्यू के दौरान सभी नियमो का सख्ती से पालन करवाने को कहा था.

दिल्ली पुलिस ने जारी किया कोविड हेल्पलाइन

शुक्रवार की रात से शुरू हुए कफ्यू के दौरान यदि कोई व्यक्ति किसी समस्या से परेशानी में है तो उसके लिए दिल्ली पुलिस ने एक हेल्पलाइन जारी किया है. पुलिस मुख्यालय में पायलट नंबर 01123469900 के जुड़ी इस हेल्पलाइन पर कोई भी अपनी समस्या बता सकता है.

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं की आवाजाही में कठिनाइयों नहीं होगी, यदि कोई आवश्यक सेवाओं के लिए सेवा दे रहा हो और उसके पास ई-पास नहीं है ताे वह इस हेल्पलाइन नंबर से मदद ले सकता है. इसके अलावा यदि कोई स्वास्थ्य की आपात स्थिति में होता है तो वह भी इस हेल्पलाइन से मदद ले सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »