DU: फैशन शो के दौरान स्टेज पर गिरा लोहे का खंभा, छात्र घायल

जब यह हादसा हुआ तब मंच पर श्री अरबिंदो कॉलेज के छात्र फैशन शो के तहत प्रस्तुति दे रहे थे.

Advertisement
स्टेज पर गिरा लोहे का खंभा और घायल छात्र उत्कर्ष स्टेज पर गिरा लोहे का खंभा और घायल छात्र उत्कर्ष

स्‍वपनल सोनल

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी के देशबंधु कॉलेज में चल रहे वार्षि‍क समारोह 'सबरंग 2016' में बुधवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर लगा एक लोहे का खंभा छात्रों पर गिर पड़ा. इस हादसे में उत्कर्ष नाम का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, जब यह हादसा हुआ तब मंच पर श्री अरबिंदो कॉलेज के छात्र फैशन शो के तहत प्रस्तुति दे रहे थे. इस का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रस्तुति के दौरान मंच पर लगे लाइट और साउंड वाले खंभे को गिरते हुए देखा जा सकता है.

Advertisement

उत्कर्ष के नाक और सिर में आई चोट
घटना के बारे में बताते हुए देशबंधु कॉलेज के सेंट्रल काउंसलर प्रकाश सिंह ने कहा, 'घायल छात्र को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है.'

घायल छात्र उत्कर्ष बीकॉम सेकेंड ईयर का छात्र है. उसकी नाक और स‍िर पर आई हैं. अच्छी बात यह रही कि जिस वक्त यह लोहे का खंभा गिरा, उस वक्त मंच पर ज्यादा छात्र मौजूद नहीं थे. अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि कार्यक्रम के दौरान यह खंभा अचानक कैसे गिर गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »