दिल्ली: प्रदूषित पानी पर बढ़ा बवाल, 'आप' ने राम विलास पासवान से मांगा इस्तीफा

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली को बदनाम करने और दिल्ली के जल को प्रदूषित बताने वाले राम विलास पासवान का झूठ पकड़ा गया है. एक महत्त्वपूर्ण संवैधानिक पद पर रहते हुए ऐसा झूठ फैलाने वाले मंत्री जी को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

Advertisement
'आप' सांसद संजय सिंह (फाइल फोटो) 'आप' सांसद संजय सिंह (फाइल फोटो)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 20 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 10:32 PM IST

  • प्रदूषित पानी की BIS रिपोर्ट पर पासवान का मांगा इस्तीफा
  • केजरीवाल को बदनाम करने के लिए पासवान ने बोला झूठ-संजय सिंह

दिल्ली में पानी की शुद्धता के मुद्दे पर झूठ फैलाने और दिल्ली की जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान से इस्तीफे की मांग की है. आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने प्रदूषित पानी की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) रिपोर्ट पर मीडिया की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पासवान से इस्तीफा मांगा है.

Advertisement

पासवान पर लगा आरोप

जानकारी के मुताबिक मीडिया रिपोर्ट में दीपक कुमार रॉय का नाम, दिल्ली में जिन जगहों से पानी का सैंपल लिया गया है उस लिस्ट में है, वो बता रहा है की उसके घर से पानी का सैम्पल लिया ही नहीं और उसे नहीं पता की उसका नाम पानी का सैंपल लेने वाले लोगों की लिस्ट में कैसे आया.

'आप' सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली को बदनाम करने और दिल्ली के का झूठ पकड़ा गया है. एक महत्त्वपूर्ण संवैधानिक पद पर रहते हुए ऐसा झूठ फैलाने वाले मंत्री जी को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिये.

केजरीवाल को बदनाम करने की साजिश- चड्ढा

आप पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि राम विलास पासवान का ये झूठ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को बदनाम करने और घटिया राजनैतिक सोच रखने की उनकी मानसिकता को दर्शाता है.

Advertisement

राघव चड्ढा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के झूठ का मकसद दिल्ली कि जनता में आम आदमी पार्टी की सरकार को लेकर डर फैलाना और धोखा देना है. अब पानी की शुद्धता जैसे गंभीर मुद्दे पर फैलाया जा रहा उनका झूठ दिल्ली की जनता के सामने है. अपने संवैधानिक पद का दुरूपयोग करने के लिए उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए और दिल्ली की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »