फर्जी डिग्री में फंसे AAP विधायक चौधरी फतेह सिंह, FIR दर्ज

दिल्ली के गोकुलपुर से AAP के विधायक चौधरी फतेह सिंह पर फर्जी डिग्री हासिल करने का आरोप लगा है. AAP विधायक पर आरोप है कि उन्होंने अपनी डिग्री को लेकर फर्जीवाड़ा किया. उनकी 12वीं और स्नातक की डिग्री फर्जी है.

Advertisement
AAP के विधायक चौधरी फतेह सिंह (स्रोतः @ChfatehsinghCom) AAP के विधायक चौधरी फतेह सिंह (स्रोतः @ChfatehsinghCom)

राम कृष्ण / अंकित यादव

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 2:39 AM IST

आम आदमी पार्टी (AAP) का एक और विधायक विवादों में घिरता नजर आ रहा है. दिल्ली के गोकुलपुर से AAP के विधायक चौधरी फतेह सिंह पर फर्जी डिग्री हासिल करने का आरोप लगा है. AAP विधायक पर आरोप है कि उन्होंने अपनी डिग्री को लेकर फर्जीवाड़ा किया. उनकी 12वीं और स्नातक की डिग्री फर्जी है.

गोकुलपुर के ही रहने वाले दो व्यक्तियों ने पटियाला हाउस कोर्ट में बीते दिनों अर्जी लगाकर आम आदमी पार्टी के विधायक पर फर्जीवाड़ा का केस दर्ज कराने की मांग की थी. इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने और जांच शुरू करने का आदेश दिया था.

Advertisement

कोर्ट के आदेश पर नंद नगरी पुलिस थाने में विधायक चौधरी फतेह सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है. अब पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और विधायक से पूछताछ करने जा रही है.

कोर्ट की निगरानी में होगी जांच

विधायक चौधरी फतेह सिंह के खिलाफ याचिका पटियाला हाउस कोर्ट में लगाई गई और न्यायालय द्वारा मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया. कोर्ट के आदेश के बाद ही शुक्रवार को नंद नगरी पुलिस स्टेशन में विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. अब मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी और इसी दिन दिल्ली पुलिस को सबूतों के साथ कोर्ट में पेश होना होगा. इसके बाद तय होगा कि विधायक की गिरफ्तारी होगी या नहीं?

जितेंद्र तोमर भी फंसे थे फर्जी डिग्री मामले में

इससे पहले में कानून मंत्री रहे जितेंद्र तोमर भी फर्जी डिग्री विवाद में फंसे थे. इस विवाद के चलते उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था. फिलहाल जितेंद्र तोमर विधायक हैं, लेकिन इस मामले में पार्टी को बैकफुट पर आना पड़ा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »