दिल्लीः यमुना नदी में डूबे 4 बच्चे, 1 का शव निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के जैतपुर इलाके में चार बच्चे यमुना नदी में डूब गए. एक बच्चे का शव यमुना से निकाल लिया गया है जबकि तीन अन्य की तलाश में राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

Advertisement
यमुना नदी में डूबे चार बच्चे (सांकेतिक तस्वीर) यमुना नदी में डूबे चार बच्चे (सांकेतिक तस्वीर)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST
  • कलिंदी कुंज थाना क्षेत्र के यमुनाबैंक की घटना
  • लापता बच्चों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दुखद हादसा हुआ है. यमुना नदी के किनारे खेलने गए चार बच्चे खेल-खेल में नहाते समय डूब गए. चार में से एक बच्चे का शव यमुना नदी से निकाल लिया गया है. अन्य तीन बच्चों की तलाश में राहत और बचाव अभियान जारी है. सभी बच्चों की उम्र 14 साल से कम बताई जा रही है. 

दिल्ली पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम 3.35 बजे कलिंदी कुंज पुलिस को चार बच्चों के लापता होने से संबंधित कॉल मिली. पुलिस टीम ने तत्काल विश्वकर्मा कॉलोनी पहुंचकर पीसीआर कॉल करने वाले सदकत अली से बात कर मामले की जानकारी ली.

Advertisement

नगर मंडी खड्डा कॉलोनी निवासी सदकत अली ने पुलिस को ये बताया कि उनका 11 साल का बेटा मोहम्मद अली अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ यमुना बैंक खेलने गया था लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटा. खोजते हुए जब यमुना नदी के किनारे पहुंचा तब चार जोड़ी चप्पल और बच्चों के कपड़े मिले लेकिन उनका कोई पता नहीं चला.

जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल डिजास्टर मैनेजमेंट टीम, बाढ़ नियंत्रण विभाग के तैराकों की टीम, बोट और सर्च लाइट, फायर ब्रिगेड, कैट्स एंबुलेंस को भी मौके पर बुला लिया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. शाम करीब 5 बजे यमुना नदी के कीचड़युक्त पानी में एक बच्चे का शव मिला जिसकी पहचान 13 साल के फरमान पुत्र इकबाल अली के रूप में हुई है. लापता तीन अन्य बच्चों 11 साल के मोहम्मद अली, 13 साल के साहिल, 13 साल के रिहान की तलाश में राहत और बचाव कार्य जारी है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »