दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में बड़ा हादसा, करंट लगने से 3 लोगों की मौत

पुलिस के मुताबिक दोपहर 2.48 बजे एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें कहा गया कि तीन लोग बिजली के झटके के कारण एक प्राइवेट अस्पताल की पानी की टंकी में फंस गए हैं और तत्काल मदद की आवश्यकता है. सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत रणहौला पुलिस स्टेशन से एक टीम भेजी गई. पुलिस को अस्पताल परिसर में स्थित पानी की टंकी के अंदर तीनों लोगों के शव मिले.

Advertisement
दिल्ली पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है (प्रतीकात्मक तस्वीर) दिल्ली पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 24 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:42 PM IST

दिल्ली के रणहौला इलाके के एक प्राइवेट अस्पताल में शुक्रवार को बड़ा हाजसा हो गया. यहां कुछ मरम्मत कार्य करते समय कथित तौर पर बिजली का झटका लगने से दो प्लंबर और एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई. हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा.

पुलिस के मुताबिक दोपहर 2.48 बजे एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें कहा गया कि तीन लोग बिजली के झटके के कारण एक प्राइवेट अस्पताल की पानी की टंकी में फंस गए हैं और तत्काल मदद की आवश्यकता है. सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत रणहौला पुलिस स्टेशन से एक टीम भेजी गई. पुलिस को अस्पताल परिसर में स्थित पानी की टंकी के अंदर तीनों लोगों के शव मिले.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अस्पताल में कार्यरत इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 59 वर्षीय सरवेन कुमार और पेशे से प्लंबर 40 वर्षीय कुंवर पाल और 20 वर्षीय रमन के रूप में की गई. मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगी. शवों को दिल्ली के डीडीयू अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है और आगे की कार्यवाही कानून के अनुसार की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »