दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज तक पहुंचा कोरोना, 13 छात्र और 2 स्टाफ मेंबर्स पॉजिटिव

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज के 13 छात्रों और दो स्टाफ मेंबर्स में कोरोना पाया गया है. सूत्रों के मुताबिक सेंट स्टीफन कॉलेज के छात्रों का एक समूह जिसमें कुछ होस्टलर्स भी शामिल थे, डलहौजी ट्रिप पर गया था. इसके बाद लौटने पर उनमें से कुछ छात्रों में कोरोना पाया गया गया.

Advertisement
सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली (फाइल फोटो) सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 03 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 8:57 AM IST
  • 13 छात्रों और 2 कर्मचारियों में पाया गया कोरोना
  • कुछ छात्र डलहौजी ट्रिप पर गए थे
  • कॉलेज प्रशासन हो गया है अलर्ट

दिल्ली में दोबारा से कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला सेंट स्टीफन कॉलेज का है. दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज के 13 छात्र और दो स्टाफ मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

इसके बाद कॉलेज की सभी गतिविधियों को बंद कर दिया गया है जब तक कि कॉलेज प्रशासन का अगला आदेश नहीं आता. सूत्रों के मुताबिक सेंट स्टीफन कॉलेज के छात्रों का एक समूह जिसमें कुछ होस्टलर्स भी शामिल थे, डलहौजी ट्रिप पर गया था. इसके बाद लौटने पर उनमें से कुछ छात्रों में कोरोना पाया गया गया.

Advertisement

आपको बता देश भर में दोबारा से कोरोना मामले अपने पीक की तरफ बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को ही देश में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 81 हजार, 466 नए मामले दर्ज किए गए और 469 मौतें हुईं. ये आंकड़ा साल 2021 का सबसे बड़ा आंकड़ा है. गुरुवार के दिन ही देश में 72,330 नए मामले दर्ज हुए थे. मतलब एक ही दिन में नए कोरोना मामलों में करीब 9 हजार का उछाल आया है.

दिल्ली की बात करें तो यहां 3594 नए मामले सामने आए हैं जोकि बीते 4 दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा नए मामले हैं. इस दौरान 14 मरीजों की मौत हुई है. बता दें कि इससे पहले 4 दिसंबर को एक दिन में 4067 नए मामले सामने आए थे, एक दिन में मौत का आंकड़ा 12 जनवरी के बाद सबसे ज्यादा है. 

Advertisement

कोरोना मामलों में हो रही वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार ने चिंता जाहिर की है. कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने शुक्रवार के दिन कोरोना महामारी को लेकर एक बैठक बुलाई. इस मीटिंग में देश के 11 प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण की स्थिति का जायजा लिया गया और कोरोना को लेकर बढ़ रही लापरवाही पर चिंता जाहिर की गई. ये 11 राज्य महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »