छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने CRPF शिविर पर हमला बोला, एक जवान शहीद

माओवादियों के एक दस्ते ने जिले के गंगलूर इलाके में स्थित रांगारेड्डी के जंगलों में बने सीआरपीएफ के एक शिविर पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं.

Advertisement
रात तीन बजे किया नक्सलियों ने हमला रात तीन बजे किया नक्सलियों ने हमला

प्रियंका झा

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2016,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST

बीती रात नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ के एक शिविर पर हमला बोल दिया. हमले में एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने कहा कि यह घटना रात तीन बजे की है.

माओवादियों के एक दस्ते ने जिले के गंगलूर इलाके में स्थित रांगारेड्डी के जंगलों में बने के एक शिविर पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं.

पहरेदारी कर रहे कॉन्सटेबल सतीश गौड़ इस गोलीबारी में घायल हो गए. उन्होंने बाद में दम तोड़ दिया. नक्सल रोधी अभियानों के लिए क्षेत्र में तैनात गौड़ आंध्रप्रदेश के रहने वाले थे. वह अर्धसैन्य बल की 85वीं बटालियन से जुड़े थे.

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि शिविर में मौजूद अन्य किसी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा है. अधिकारियों ने कहा कि कुछ मिनट तक जारी रही, इसके बाद वे जंगलों में भाग गए. सुरक्षाबलों ने इलाके में खोज अभियान शुरू किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement