एक सड़क हादसे में तबाह हुई फैमिली, ITI में पढ़ रहे थे दो बेटे, एक की पान की गुमटी, जानें अब परिवार में कौन बचा

छत्तीसगढ़ में हुए हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 10 लोग एक ही परिवार के थे. ये सभी लोग शादी में शामिल होने जा रहे थे. अब इस परिवार में केवल तीन लोग ही रह गए हैं.

Advertisement
छत्तीसगढ़ हादसे में 11 की मौत छत्तीसगढ़ हादसे में 11 की मौत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2023,
  • अपडेटेड 2:15 PM IST

छत्तीसगढ़ के बालोद में बुधवार रात हुए भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 10 लोग एक ही परिवार के थे, इनमें एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है. ये सभी लोग शादी में शामिल होने जा रहे थे. जो परिवार इस हादसे का शिकार हुआ, अब उस परिवार में केवल तीन शख्स रह गए हैं. 

Advertisement

इस हादसे में धरमराज साहू (55) का पूरा परिवार खत्म हो गया है. धरमराज का साइकिल स्टोर और किराना की दुकान है. जबकि उनका बड़ा बेटा 34 वर्षीय केशव साहू था, जो पान की गुमटी चलाता था. इनके अलावा धरमराज के दो बेटे जो आईटीआई में पढ़ रहे थे उनके नाम शैलेंद्र (22) और रमा (20) थे, इनकी भी एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है. धरमराज का बड़ा बेटा राहुल और मंझला बेटा अतुल बच गए हैं. इस घर की सभी महिलाएं खेती और घर के काम करती थी.  

धरमराज के छोटे भाई अर्जुन साहू का पूरा परिवार इस हादसे में खत्म हो गया है. धरमराज की मां 70 वर्षीय सूरजबाई घर में रह गई हैं. अब उनके सामने भविष्य की चिंता है क्योंकि घर चलाने वाला बड़ा बेटा हादसे में चल बसा, जबकि छोटे बेटे की मौत सालों पहले हो चुकी है. इसके अलावा डेढ़ साल के ईशान और तीन साल के योग्यांश जो आंगनबाड़ी में पढ़ने जाते थे, उनकी भी मौत हो गई है.  

Advertisement

एक हादसे ने शादी में जा रही पूरी फैमिली को कर दिया खत्म, 11 की गई जान, एकमात्र बचे बच्चे ने भी तोड़ा दम
 

हादसे में इन लोगों की गई जान 

केशव साहू (34), डोमेश ध्रुव  (19), टोमिन साहू (33), संध्या साहू (24), रमा साहू (20), शैलेंद्र साहू  (22), लक्ष्मी साहू (45), धरमराज साहू (55), उषा साहू  (52), योग्यांश साहू  (3) और ईशान साहू डेढ़ साल. 

शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार 

यह हादसा कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा के पास हुआ. पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बुधवार रात ये हादसा हुआ. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है. ये सभी लोग शादी में शामिल होने के लिए मरकाटोला जा रहे थे. टक्कर इतनी तेज थी कि 10 लोगों की मौत पर ही मौत हो गई. जबकि एक की अस्पताल के जाते वक्त जान चली गई. उन्होंने बताया कि सभी के शवों को अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं सीएम भूपेश ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है.  

(किशोर साहू) 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »