छत्तीसगढ़ के बालोद में बुधवार रात हुए भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 10 लोग एक ही परिवार के थे, इनमें एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है. ये सभी लोग शादी में शामिल होने जा रहे थे. जो परिवार इस हादसे का शिकार हुआ, अब उस परिवार में केवल तीन शख्स रह गए हैं.
इस हादसे में धरमराज साहू (55) का पूरा परिवार खत्म हो गया है. धरमराज का साइकिल स्टोर और किराना की दुकान है. जबकि उनका बड़ा बेटा 34 वर्षीय केशव साहू था, जो पान की गुमटी चलाता था. इनके अलावा धरमराज के दो बेटे जो आईटीआई में पढ़ रहे थे उनके नाम शैलेंद्र (22) और रमा (20) थे, इनकी भी एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है. धरमराज का बड़ा बेटा राहुल और मंझला बेटा अतुल बच गए हैं. इस घर की सभी महिलाएं खेती और घर के काम करती थी.
धरमराज के छोटे भाई अर्जुन साहू का पूरा परिवार इस हादसे में खत्म हो गया है. धरमराज की मां 70 वर्षीय सूरजबाई घर में रह गई हैं. अब उनके सामने भविष्य की चिंता है क्योंकि घर चलाने वाला बड़ा बेटा हादसे में चल बसा, जबकि छोटे बेटे की मौत सालों पहले हो चुकी है. इसके अलावा डेढ़ साल के ईशान और तीन साल के योग्यांश जो आंगनबाड़ी में पढ़ने जाते थे, उनकी भी मौत हो गई है.
हादसे में इन लोगों की गई जान
केशव साहू (34), डोमेश ध्रुव (19), टोमिन साहू (33), संध्या साहू (24), रमा साहू (20), शैलेंद्र साहू (22), लक्ष्मी साहू (45), धरमराज साहू (55), उषा साहू (52), योग्यांश साहू (3) और ईशान साहू डेढ़ साल.
शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार
यह हादसा कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा के पास हुआ. पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बुधवार रात ये हादसा हुआ. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है. ये सभी लोग शादी में शामिल होने के लिए मरकाटोला जा रहे थे. टक्कर इतनी तेज थी कि 10 लोगों की मौत पर ही मौत हो गई. जबकि एक की अस्पताल के जाते वक्त जान चली गई. उन्होंने बताया कि सभी के शवों को अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं सीएम भूपेश ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है.
(किशोर साहू)
aajtak.in