छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की लहर, अपनी ही सीट पर 'चावल वाले बाबा' रमन सिंह को टक्कर

एग्जिट पोल छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर दिखा रहे थे. लेकिन अभी तक आए रुझानों में कांग्रेस की लहर दिखाई दे रही है. कांग्रेस 50 सीटों पर आगे चल रही है.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रमन सिंह (फाइल फोटो) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रमन सिंह (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. छत्तीसगढ़ के रुझानों में कांग्रेस बहुमत की ओर है. कांग्रेस 50 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है. जबकि BJP सिर्फ 19 सीटों पर दिख रही है. यानी अगर रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो रमन सिंह की 15 साल की सत्ता अब खत्म हो सकती है.

Advertisement

राज्य में 'चावल वाले बाबा' के नाम से मशहूर रमन सिंह का चौथी बार बनने का सपना टूट सकता है. इतना ही नहीं रमन सिंह को अपनी सीट राजनंदगांव में भी कांटे की टक्कर मिल रही है. इस सीट से कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार करुणा शुक्ला उन्हें कांटे की टक्कर दे रही हैं. करुणा शुक्ला, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भांजी हैं.

रमन सिंह 2003 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं और रुझानों से साफ दिख रहा है कि राज्य में एंटी इन्केंबसी का असर है. सिर्फ रमन सिंह ही नहीं बल्कि उनकी सरकार के कई मंत्री रुझानों में पीछे चल रहे हैं. गौरतलब है कि करुणा शुक्ला के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रचार किया था.

छत्तीसगढ़ के बारे में...

आपको बता दें कि में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में अभी कुल 11 लोकसभा और 5 राज्यसभा की सीटें हैं. छत्तीसगढ़ में कुल 27 जिले हैं. राज्य में कुल 51 सीटें सामान्य, 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं.

Advertisement

2013 चुनाव में क्या थे नतीजे...

2013 में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे. इनमें भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में लगातार तीसरी बार कांग्रेस को मात देकर सरकार बनाई थी. रमन सिंह की अगुवाई में बीजेपी को 2013 में कुल 49 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी. जबकि कांग्रेस सिर्फ 39 सीटें ही जीत पाई थी. जबकि 2 सीटें अन्य के नाम गई थीं. 2008 के मुकाबले बीजेपी को तीन सीटें कम मिली थीं, इसके बावजूद उन्होंने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई. रमन सिंह 2003 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं.

''To get latest update about Chhattisgarh elections SMS CG to 52424 from your mobile. Standard  SMS Charges Applicable.''

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement