छत्तीसगढ़: स्कूल में घुसते ही भालू का हेडमास्टर पर हमला, मौके पर ही मौत, 2 जख्मी

वन विभाग के मुताबिक, कटघोरा वनमंडल के ऐतमा रेंज में जंगल से भटककर भालू ग्राम दमउ कुण्डा के स्कूल परिसर में आ गया था.

Advertisement
स्कूल में घुसा भालू स्कूल में घुसा भालू

केशवानंद धर दुबे / मोनिका गुप्ता / सुनील नामदेव

  • कोरबा,
  • 17 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक सरकारी स्कूल में भालू घुस गया. भालू ने स्कूल के हेडमास्टर समेत तीन लोगों पर हमला किया. इस हमले में हेडमास्टर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोगों को जख्मी हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

बता दें कि शुक्रवार की देर शाम यह भालू स्कूल परिसर में घुस गया था. उस वक्त हेडमास्टर और उनके साथ कुछ लोग स्कूल परिसर में ही मौजूद थे. स्कूल परिसर में बाउंड्री वॉल नहीं होने के चलते हमलावर भालू सीधे उस ओर आ गया जहां उसे इंसान दिखाई दे रहे थे.

Advertisement

बाउंड्री वॉल के लिए लगाई गुहार

स्कूली बच्चे और शिक्षक प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं कि स्कूल परिसर में बाउंड्री वॉल बनाई जाए, ताकि वे सुरक्षित रहकर पढ़ाई कर सकें. कई शिकायतों और प्रार्थना के बावजूद ना तो स्कूल में बाउंड्री वॉल बनाई गई और ना ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई ध्यान दिया गया. नतीजतन ग्रामीणों को जिस बात की आशंका थी, वही हुआ. बता दें कि इस स्कूल के लगा हुआ है, जिसके चलते अक्सर जंगली जानवर इस ओर रुख कर लेते है. घटना वाले दिन स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी.

तीन और लोगों को किया जख्मी

कोरबा के ऐतमा नगर रेंज में ग्रामीणों की सांसे उस वक्त फूल गई जब उन्होंने देखा की स्कूल के एक टीचर को भालू घसीटते हुए जंगल की ओर ले जा रहा है. इस नज़ारे को देखकर कुछ लोग भालू की ओर दौड़े ताकि पीड़ित शिक्षक को उसके चंगुल से बचाया जा सके. लेकिन भालू इतना आक्रमक था कि उसने तीन लोगों को जख्मी कर दिया. ये तीनों शख्स भालू के करीब आकर उस शिक्षक को बचाने की कोशिश कर रहे थे. घायलों में एक वन विभाग का कर्मी भी शामिल है. 

Advertisement

मौके पर पंहुची वन विभाग की टीम

वन विभाग के मुताबिक, कटघोरा वनमंडल के ऐतमा रेंज में जंगल से भटककर भालू ग्राम दमउ कुण्डा के स्कूल परिसर में आ गया था. फ़िलहाल वन विभाग की जायजा लेने मौके पर पहुंच गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement