'गदर-2' देखकर युवक ने लगाया हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा, गुस्साए दोस्तों ने कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक युवक को गदर-2 देखकर हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना महंगा पड़ा. नारा लगाने पर गुस्साए दोस्तों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन विपक्षी दल बीजेपी ने पुलिस पर कांग्रेस नेताओं के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है.

Advertisement
हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो दोस्तों ने हत्या कर दी हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो दोस्तों ने हत्या कर दी

रघुनंदन पंडा

  • दुर्ग,
  • 17 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 9:25 AM IST

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गदर 2 फिल्म देखने के बाद 'हिन्दुस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाने की कीमत एक युवक को जान देकर चुकानी पड़ी. हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने से गुस्साए दोस्तों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र के आईटीआई मैदान में हुई है.

नारा लगाने से नाराज हो गए थे दोस्त

दरअसल आईटीआई मैदान में शनिवार की शाम को 2 युवक मोबाइल पर अभिनेता सनी देओल की नई फिल्म गदर-2 देख रहे थे.  इसी बीच किसी सीन पर मलकीत सिंह ने अपना रिएक्शन दिया तो बगल में खड़े विशेष समुदाय के लड़कों ने उसकी लात घूसों से पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया. जब घटना की खबर परिजनों को लगी तो वह उसे स्थानीय अस्पताल ले गए जहां हालात बिगड़ने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया, सुबह करीब 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने तीन टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की.  दोपहर करीब 1 बजे तक सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हालांकि युवक की मौत के बाद  मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़े लोग हाइवे से उठकर फिर थाने के मुख्य गेट के सामने बैठ गए.

जानकारी के मुताबिक फिल्म देखने के दौरान आईटीआई मैदान में नशे की हालत में बैठे कुछ विशेष समुदाय के युवकों को भारत माता और हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना रास नहीं आया. उन्होंने इसके लिए झगड़ा करते हुए मलकीत सिंह की क्रूरता से हत्या कर दी.

धरने पर बैठे परिजन

मृतक के परिजनों का ये भी आरोप है कि मलकीत की हत्या में शामिल आरोपियों का कांग्रेसी नेताओं से परिचय है, इसी प्रभाव के चलते कुछ लोगों को बचाने का प्रयास भी हो रहा है. इसके बाद मृतक के परिजन न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए.  शाम होते ही दुर्ग के बीजेपी सांसद विजय बघेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया.

Advertisement

सिख समाज ने दी चेतावनी

वहीं इस हत्या को लेकर छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के साथ सिख समाज के लोगों ने ज्ञापन देकर थाने के सामने 24 घंटे धरना देने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर परिजनों को 50 लाख का मुआवजा नहीं दिया गया तो वे प्रवेश द्वार को बंद कर देंगे.
 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »