बक्सर: महिला को उतारा मौत के घाट, लाश के पास मिला आरोपी का प्राइवेट पार्ट

परिजनों द्वारा मंगलवार की रात बबीता के घर से गायब होने की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की. उसके बाद परिजनों को बबीता की लाश मिलने की सूचना मिली.

Advertisement
बक्सर में दिल दहला देने वाली घटना (तस्वीर: सांकेतिक) बक्सर में दिल दहला देने वाली घटना (तस्वीर: सांकेतिक)

पुष्पेंद्र पांडेय

  • बक्सर,
  • 02 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 12:10 AM IST
  • दिलदहला देने वाली घटना से सनसनी
  • सीने व गर्दन पर चाकू के मिले निशान
  • पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी

बिहार के बक्सर में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के सीने व गर्दन के पास चाकू के निशान मिले हैं. यह भी बताया गया है कि लाश के पास हत्यारोपी का गुप्तांग कटा मिला है. आरोपी का इलाज वाराणसी के अस्पताल में चल रहा है.

दरअसल, यह घटना बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छोटका ढकाइच गांव की है, मृत महिला की पहचान 40 वर्षीय बबीता के रूप में की गई है. पुलिस ने मृतका के बेटे के बयान दर्ज किए हैं जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. बताया गया है कि परिजनों द्वारा मंगलवार की रात बबीता के घर से गायब होने की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की. उसके बाद परिजनों को बबीता की लाश मिलने की सूचना मिली.

Advertisement

इधर पुलिस बबीता की हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही थी. उसी दौरान खबर मिली कि बड़का ढकाईच के रहने वाले सूर्यदेव सिंह यादव (40) पर किसी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया है जिसमें उनका गुप्तांग कट गया. सूर्यदेव का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है. 

पुलिस इस मामले को हत्या की कड़ी से जोड़कर देख रही है. बबीता के बेटे ने सूर्यदेव पर हत्या का आरोप लगाया है. बेटे ने बताया कि मंगलवार की शाम को उसकी मां बबीता घास काटने बधार गई थी. देर शाम जब वह घर वापस नहीं आई, तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई. 

खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. बुधवार सुबह सूचना मिली कि बबीता की लाश बधार धान के खेत में पड़ी है. बबीता के बेटे ने बताया कि सूर्यदेव की उसकी मां पर कुदृष्टि रहती थी, जिसका वो विरोध करती थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »