गिरिराज सिंह बोले, नीतीश के बयान का स्वागत, पर क्या है सांप्रदायिकता की परिभाषा

गिरिराज सिंह का कहना है कि आरजेडी समाज को तोड़ने का काम कर रही है. शुक्रवार को गिरिराज सिंह ने यही आरोप कांग्रेस पर भी लगाया था. बिहार में कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन भी है.

Advertisement
गिरिराज सिंह गिरिराज सिंह

सुजीत झा / वरुण शैलेश

  • पटना,
  • 31 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 8:34 PM IST

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सांप्रदायिकता को बर्दाश्त नहीं करने के बयान का स्वागत किया है, लेकिन साथ में ये सवाल भी किया है कि इसकी परिभाषा क्या है.

गिरिराज सिंह का कहना है कि समाज को तोड़ने का काम कर रही है. शुक्रवार को गिरिराज सिंह ने यही आरोप कांग्रेस पर भी लगाया था. बिहार में कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन भी है.

Advertisement

ने शनिवार को बेगूसराय में एक बार फिर आरजेडी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आरजेडी समाज को तोड़ने का काम कर रही हैं. उसने ऐसे तत्व को बढ़ावा दिया जो अररिया के उपचुनाव में जिसका परिणाम पूरे राज्य व देश ने देखा है. वहां देश को बांटने वाला वीडियो वायरल हुआ, वह आरजेडी के लोग ही थे, यह मेरा आरोप है. दरभंगा में जो घटना घटी वह उसी का दुष्परिणाम है.

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के सांप्रदायिकता को बर्दाश्त नहीं करने के बयान वाले सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार के इस बयान का वह स्वागत करते हैं, लेकिन देखना होगा कि सांप्रदायिकता की परिभाषा क्या है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि वह नवादा के बारे में अभी कोई टिप्पणी नहीं करेंगे क्योंकि अभी उन्होंने वहां का दौरा नहीं किया है. नवादा में हनुमान की मूर्ति तोड़ने के बाद तनाव पैदा हो गया था. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को जमकर पथराव किया. रात में भी एक खलिहान में आग लगा दी गई। हांलाकि अभी स्थिति नियंत्रण में है तनाव को देखते हुए नवादा में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किए गए हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »