बिहार की ट्रेन में शराब पीने पर दो यात्री गिरफ्तार

हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल में कथित तौर पर शराब पीते पकड़े जाने पर पंजाब के दो यात्रियों को बिहार के नए शराब कानून की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement
बिहार में बीते हफ्ते से पूर्ण शराबबंदी लागू बिहार में बीते हफ्ते से पूर्ण शराबबंदी लागू

प्रियंका झा

  • पटना,
  • 09 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 5:57 AM IST

हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल में कथित तौर पर शराब पीते पकड़े जाने पर पंजाब के दो यात्रियों को बिहार के नए शराब कानून की संबंधित धाराओं के तहत कर लिया गया. रेलवे पुलिस अधीक्षक पी एन मिश्रा ने एक बयान में बताया कि धनापुर में गुरुवार रात रेलवे सुरक्षाबलों को यात्रियों की शिकायत मिलने के बाद अमृतसर, पंजाब के रहने वाले दो व्यक्तियों को पंजाब मेल में शराब पीते पकड़ा.

Advertisement

सुरक्षाबलों को उनके पास से भारत में बनी अंग्रेजी शराब की खुली बोतल और एक सॉफ्टड्रिंक की बोतल बरामद हुई. पीएन मिश्रा ने बताया कि धनापुर रेलवे पुलिस स्टेशन में नए आबकारी कानून और भारतीय रेलवे कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

पीएन मिश्रा के मुताबिक चिकित्सकीय परीक्षण में दोनों लोगों के शराब पीने की पुष्टि हो गई है. गौरतलब है कि बिहार में पिछले मंगलवार से पूर्णशराबबंदी लागू है. पीएन मिश्रा ने बताया कि शराब के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद बिहार से गुजरने वाली ट्रेनों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »