तेजस्वी का PM मोदी पर हमला, कहा- बिहार की जनता पुराने वादों का हिसाब मांगेगी

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और उनसे बिहार से जुड़े मामलों पर सवाल किया. उनका कहना है की  मोदी सरकार की पूरी राजनीति झूठ, फरेब और इवेंट मैनेजमेंट पर टिकी है और इसीलिए जमीनी परिणाम की उम्मीद करना बेमानी होगी.

Advertisement
तेजस्वी ने कहा पूरी राजनीति झूठ, फरेब और इवेंट मैनेजमेंट पर टिकी है (फाइल फोटो) तेजस्वी ने कहा पूरी राजनीति झूठ, फरेब और इवेंट मैनेजमेंट पर टिकी है (फाइल फोटो)

रोहित कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एनडीए की संकल्प रैली को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है और उनसे सवाल किया है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह जैसा जघन्य कांड होने के बावजूद भी वह किस मुंह से आखिर बिहार की धरती पर आ रहे हैं. तेजस्वी ने एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका कांड में जहां पर 34 लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ उन्होंने अब तक अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि इस कांड में बिहार सरकार में बीजेपी कोटे का एक मंत्री भी संलिप्त है साथ ही इस पूरे मामले की जांच कर रही सीबीआई की आंच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक भी पहुंचने वाली है.

Advertisement

बिहार के लिए 165000 करोड़ का जो विशेष पैकेज की घोषणा की थी उसका लेखा-जोखा कब देंगे

तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब पटना की धरती पर रैली को संबोधित करेंगे तो बिहार की जनता उनसे 2014 -15 में किए गए वादों का हिसाब मांगेगी. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में 14 साल से एनडीए की सरकार होने के बावजूद भी यहां पर रामराज्य स्थापित नहीं हुआ है और अपराध, बलात्कार तथा भ्रष्टाचार चरम पर है. प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने सवाल पूछा कि 2015 विधानसभा चुनाव में जो उन्होंने बिहार के लिए 165000 करोड़ का जो विशेष पैकेज की घोषणा की थी उसका लेखा-जोखा वह बिहार की जनता को देंगे ?

झूठ, फरेब और इवेंट मैनेजमेंट पर टिकी है मोदी सरकार: तेजस्वी 

तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री की पूरी राजनीति झूठ, फरेब और इवेंट मैनेजमेंट पर टिकी है और इसीलिए जमीनी परिणाम की उम्मीद करना उनसे बेमानी होगी. तेजस्वी ने सवाल पूछा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ईमानदार हैं तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अब तक सृजन और अन्य घोटालों की सीबीआई जांच तेज क्यों नहीं हुई है ? तेजस्वी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचारियों के सबसे बड़े संरक्षक हैं.

Advertisement
.

तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा मोदी जी, शहीदों की चिता ठंडी भी नहीं हुई और एक शहीद का पार्थिव शरीर तो अभी तक बिहार नहीं आया है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी निम्नस्तरीय राजनीति चमकाने बिहार की महान धरती पर आए हैं. बिहार की जनता बहुत जागरूक है वो आपकी लफ़्फ़ाज़ी और जुमलेबाज़ी में फंसने वाली नहीं है.आपके पहले के किये वादों का क्या हुआ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »