गांधी के चंपारण में बापू का फिर अनादर, अब प्रतिमा को पहनाई गई शराब के रैपर की माला

बिहार के चंपारण में महात्मा गांधी की प्रतिमा को अपमानित करने की ये दूसरी घटना है. पहले जहां उनकी प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया अब कुछ शराबियों ने उनकी प्रतिमा को शराब के रैपर से बनी माला पहना दी.

Advertisement
चंपारण में महात्मा गांधी की प्रतिमा का फिर हुआ अपमान चंपारण में महात्मा गांधी की प्रतिमा का फिर हुआ अपमान

सचिन पांडेय

  • मोतिहारी,
  • 17 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST
  • चंपारण में गांधी की प्रतिमा का फिर हुआ अपमान
  • प्रतिमा को पहनाई गई शराब के रैपर की माला

बिहार के चंपारण में बीते दिनों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा को तोड़ने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि मोतिहारी में उनके अपमान की एक और खबर सामने आ गई. 

दरअसल जिले के गांधी घाट पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को शराब के रैपर से बना माला पहनाकर उन्हें अपमानित किया गया. हैरानी की बात ये है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और चंपारण में बापू की प्रतिमा का उसी से अपमान किया जा रहा है.

Advertisement

महात्मा गांधी ने जिस ऐतिहासिक नीम के पेड़ से चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत की थी, वहीं गांधी घाट पर बनी उनकी प्रतिमा अब शराबियों के कुकृत्य का शिकार बन गई. 

गांधी ने ऐतिहासिक नीम के पेड़ के नीचे अंग्रेजों के खिलाफ एक बड़ी सभा की थी, जिसकी याद में यहां गांधी घाट की स्थापना की गई थी. शराबियों और शरारती तत्वों के इस करतूत से यहां के लोग गुस्से में हैं और ऐसे कृत्य करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

इस संबंध में पूछे जाने पर मोतिहारी के सदर एसडीएम सुमन सौरभ यादव ने मामले की पुष्टि की और कहा कि दो दिन पहले शरारती तत्वों के द्वारा गांधी जी की मूर्ति के साथ अभद्रता की गई थी और उन्हें शराब के रैपर की माला पहना दी गई थी.

Advertisement

हालांकि खबर सामने आने के बाद तुरकौलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए माला को वहां से हटा दिया था. इस दौरान वहां मूर्ति के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी, लेकिन जिला प्रसाशन ने इस मामले को गंभीरता से लिया. जिलाधिकारी और एसपी ने खुद घटनास्थल का दौरा किया और जांच के निर्देश दिए.

ऐसी वारदात दुबारा न हो इसके लिए मूर्तियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी तय की जा रही है और विभिन्न संस्थाओं को इसका काम दिया जाएगा. इसके साथ ही जिले के सभी दार्शनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें:


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »