सबसे पहले बिहार को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा - रामविलास पासवान

रामविलास पासवान ने कहा कि बिहार के मुकाबले आंध्र प्रदेश बहुत ही आगे है, लेकिन वहां के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विशेष दर्जे की मांग को लेकर केंद्र की एनडीए सरकार से समर्थन वापस ले लिए. उन्होंने कहा कि आंध्र ऐसा अकेला राज्य नहीं है जिसे विशेष राज्य का दर्जा प्रदान किया जाए. किसी को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का नियम है.

Advertisement
रामविलास पासवान रामविलास पासवान

सुजीत झा / वरुण शैलेश

  • पटना,
  • 13 मई 2018,
  • अपडेटेड 7:07 PM IST

केंद्रीय मंत्री और लोकजन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की एक फिर मांग की है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 10 साल से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं.

मंत्री ने कहा कि बिहार के मुकाबले आंध्र प्रदेश बहुत ही आगे है, लेकिन वहां के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विशेष दर्जे की मांग को लेकर केंद्र की एनडीए सरकार से समर्थन वापस ले लिया. रामविलास पासवान ने कहा कि आंध्र ऐसा अकेला राज्य नहीं है जिसे विशेष राज्य का दर्जा प्रदान किया जाए. किसी राज्य को विशेष का दर्जा दिए जाने का एक नियम है.उन्होंने कहा कि सबसे पहले बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा.

Advertisement

इससे पहले नीतीश कुमार सरकार द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की पुरानी मांग को ठंडे बस्ते में डालने को लेकर तेजस्वी यादव सरकार पर निशाना साध चुके हैं. तेजस्वी यादव का कहना था कि जब दिल्ली और बिहार में एक ही सरकार है तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिल रहा है?

दरअसल, कुछ वक्त पहले का दर्जा नहीं दिए जाने के विरोध में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने केंद्र सरकार से समर्थन वापस ले लिया था. इसके बाद से ही आरजेडी ने नीतीश सरकार पर दबाव बनाना शुरू किया है. आरजेडी का कहना है कि जब टीडीपी आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर नरेंद्र मोदी सरकार का साथ छोड़ सकती है तो फिर नीतीश कुमार ऐसा क्यों नहीं कर सकते?

Advertisement

तेजस्वी ने कहा था कि नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को इस मुद्दे पर जनता को जवाब देना ही पड़ेगा. तेजस्वी के इसी बयान के बाद पासवान का यह बयान सामने आया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »