चिराग पासवान की पार्टी के सांसद चंदन सिंह नीतीश से मिले, कयासबाजी शुरू

लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान को भले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्य पर भरोसा ना हो, मगर उन्हीं के पार्टी के सांसद चंदन सिंह को नीतीश कुमार के विकास के काम पर पूरा भरोसा है.

Advertisement
नीतीश कुमार से मिले एलजेपी सांसद चंदन सिंह नीतीश कुमार से मिले एलजेपी सांसद चंदन सिंह

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 15 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 3:11 PM IST
  • नीतीश कुमार से मिले एलजीपी सांसद
  • एलजेपी बोली- कयास लगाने की जरूरत नहीं
  • जेडीयू ने चिराग पासवान पर कसा तंज

लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान को भले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्य पर भरोसा ना हो, मगर उन्हीं की पार्टी के सांसद चंदन सिंह को नीतीश कुमार के विकास के काम पर पूरा भरोसा है.

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बीच जो 36 का आंकड़ा है वह जगजाहिर है. मगर चिराग पासवान की पार्टी के सांसद चंदन सिंह को नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा है.

Advertisement

नवादा से लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के सांसद चंदन सिंह ने रविवार को पटना में नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की. एलजेपी सांसद से नीतीश कुमार की इस मुलाकात को लेकर बिहार के राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाए जाने लगी हैं.

ऐसे में, लोक जनशक्ति पार्टी के नेता अशरफ अंसारी ने इस मुलाकात को लेकर जो बयान जारी किया है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि चिराग पासवान भले ही नीतीश कुमार के विकास कार्यों को नहीं मानते हों मगर चंदन सिंह को अपने क्षेत्र के विकास के लिए नीतीश कुमार पर भरोसा है.

एलजेपी नेता अशरफ अंसारी ने कहा, “चंदन सिंह अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नीतीश कुमार से मिले होंगे. इस मुलाकात को लेकर कोई सियासी कयास लगाने की जरूरत नहीं है. लोक जनशक्ति पार्टी पूरी तरीके से एकजुट है.” 

Advertisement

चंदन सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने भी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया चिराग पासवान भले ही नीतीश कुमार पर विकास कार्यों को लेकर भेदभाव करने का आरोप लगाते हो मगर उन्हीं के पार्टी के सांसद को जिस कुमार पर विकास के काम को लेकर पूरा भरोसा है. 

जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, “चंदन सिंह के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद ऐसे लोगों को करारा जवाब मिल गया है जो यह आरोप लगाते हैं कि नीतीश कुमार विकास के कार्यों को लेकर पक्ष और विपक्ष में भेदभाव करते हैं. विकास कार्यों को लेकर चंदन सिंह की मुलाकात नीतीश कुमार से तब हुई है जब उन्हीं के पार्टी के मुखिया चिराग पासवान आरोप लगाते हैं कि उनके संसदीय क्षेत्र जमुई में कोई विकास नहीं हुआ है और कई अवसर पर कहां है कि बिहार में विकास हुआ ही नहीं है.” 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »