लोक आस्था का महापर्व छठ देता है आत्मानुशासन की प्रेरणा: नीतीश कुमार

लोक आस्था के महापर्व छठ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर भी मनाया जा रहा है. महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना का प्रसाद खाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर भी लोगों का जुटान हुआ. इसमें बिहार के राज्यपाल से लेकर तमाम राजनीतिक हस्तियों के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घूम-घूम कर प्रसाद ग्रहण करने आए मेहमानों का स्वागत किया. उन्होंने स्वंय मेहमानों के बीच हो रहे प्रसाद वितरण पर नजर बनाए रखा.

Advertisement
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मोनिका शर्मा / सुजीत झा

  • पटना,
  • 06 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:59 AM IST

लोक आस्था के महापर्व छठ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर भी मनाया जा रहा है. महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना का प्रसाद खाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर भी लोगों का जुटान हुआ. इसमें बिहार के राज्यपाल से लेकर तमाम राजनीतिक हस्तियों के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घूम-घूम कर प्रसाद ग्रहण करने आए मेहमानों का स्वागत किया. उन्होंने स्वंय मेहमानों के बीच हो रहे प्रसाद वितरण पर नजर बनाए रखा.

Advertisement

आत्मानुशासन का पर्याय है छठ
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्त बिहारवासियों, देशवासियों और बिहार के मूलवासी जो देश-विदेश में रहते हैं, सभी को छठ पर्व की शुभकामना दी. नीतीश कुमार ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है. उन्होंने कहा कि इस पर्व में सूर्य की पूजा होती है और सबको मालूम है कि सूर्य के ऊपर ही सबकुछ निर्भर करता है. नीतीश कुमार ने कहा कि इस पर्व की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इस पर्व में सभी आत्मानुशासन का परिचय देता है.

'...तो होगी देश की तरक्की'
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिस तरह लोग छठ पर्व के मौके पर आत्मानुशासन का परिचय देते हैं, उसका एक दशांश भी आत्मानुशासन का परिचय शेष अवधि में दें तो देश और राज्य के साथ-साथ लोग कितनी तरक्की कर लेंगे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि इस पर्व की यह भी खासियत है कि ये प्रेम, सहयोग और सद्भाव के साथ मनाया जाता है.

Advertisement

बेटों के साथ पहुंची राबड़ी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद तो लखनऊ में रहने के कारण नहीं आ सके लेकिन उनकी अनुपस्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप मौजूद थे. नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी से मिलकर काफील देर तक बैठकर बातचीत करते नजर आए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »