नीतीश ने लालू पर परिवारवाद को लेकर किया हमला, तेजस्वी यादव ने तुरंत किया हिसाब बराबर!

नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के सुर में सुर मिलाते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर परिवारवाद को लेकर हमला बोल दिया. लेकिन लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने तुरंत हिसाब बराबर कर लिया.

Advertisement
नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद पर परिवारवाद को लेकर हमला बोला नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद पर परिवारवाद को लेकर हमला बोला

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 14 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:49 PM IST
  • नीतीश कुमार ने किया लालू यादव पर तंज
  • तेजस्वी ने नीतीश कैबिनेट में ऐसे तमाम मंत्रियों के नाम गिनवा दिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्हें सच्चा समाजवादी बताया, तो नीतीश भी इस तारीफ को सुनकर गदगद नजर आए. सोमवार को अपनी सप्ताहिक जनता दरबार के बाद जब पत्रकारों ने प्रधानमंत्री की तारीफ को लेकर उनसे सवाल पूछा, तो नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के सुर में सुर मिलाया और इशारों-इशारों में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर परिवारवाद को लेकर हमला बोल दिया.

Advertisement

'क्या यही समाजवाद है'

लालू पर हमला करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग अपने घर के परिवार को परिवार कहते हैं और जब ऐसा होता है, तो समाजवाद समाप्त हो जाता है. 

नीतीश कुमार ने कहा- 'प्रधानमंत्री ने जो कहा है वह बिल्कुल सही है. कुछ लोग अपने पार्टी के लोगों को प्रतिष्ठा नहीं दे रहे हैं. बस अपने परिवार के लोगों को प्रतिष्ठा दे रहे हैं, तो फिर आप समाजवादी कैसे हुए ? किसी ने अपनी पत्नी को और लड़के को कुछ कर दिया.. क्या यही समाजवाद है?'

तेजस्वी यादव ने किया पलटवार

प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए परिवारवाद के मुद्दे को लेकर नीतीश ने जैसे ही लालू परिवार पर हमला बोला, तो पलटवार के लिए उनके छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सामने आ गए. नीतीश पर पलटवार करते हुए तेजस्वी ने नीतीश कैबिनेट में ऐसे तमाम मंत्रियों के नाम गिनवा दिए, जिनके पिता या रिश्तेदार राजनीति में रहे हैं.

Advertisement

तेजस्वी ने मौजूदा सरकार में 8 मंत्रियों के नाम गिनवाए. उनमें अशोक चौधरी, सुनील कुमार, जयंत राज, सम्राट चौधरी, लेसी सिंह, सुमित सिंह, संतोष सुमन मांझी और नितिन नवीन जिनके पिता या रिश्तेदार राजनीति में रह चुके हैं. 

तेजस्वी यादव ने नीतीश पर पलटवार करते हुए कहा- 'अगर नीतीश कुमार को परिवारवाद खतरनाक लगता है, तो उन्हें अपनी सरकार के इन मंत्रियों को बर्खास्त कर देना चाहिए. यह तो दोहरापन वाली बात हुई.'


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »