लालू ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

लालू ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार को गरीबों से कोई लेना देना नहीं है क्योंकि वह ना तो उन्हें चंदा देता है ना ही किसी प्रकार की टीआरपी.

Advertisement
लालू यादव लालू यादव

रोहित कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 01 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:52 PM IST

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला है. लालू का केंद्र सरकार पर यह हमला महंगाई के मुद्दे को लेकर किया गया है.

लालू ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार को गरीबों से कोई लेना देना नहीं है क्योंकि वह ना तो उन्हें चंदा देता है ना ही किसी प्रकार की टीआरपी. ऐसे में लालू ने कहा कि जब गरीब ना तो चंदा देता है ना ही टीआरपी तो महंगाई का उस पर क्या असर पड़ रहा है. इसकी बात कोई क्यों करेगा?

Advertisement

लालू ने ट्विटर पर लिखा कि पेट्रोल के दाम ₹80 प्रति लीटर हो चुका है, टमाटर के दाम भी ₹80 प्रति किलो हो चुका है और प्याज भी ₹80 प्रति किलो ही बाजार में बिक रहा है.  ना गरीब चंदा देता है ना टीआरपी. तो महंगाई पर बात कौन करेगा?

लालू ने कहा कि जो भी नेता गरीबों और महंगाई की बात करेगा उसे भाजपा के द्वारा जातिवादी और भ्रष्टाचारी करार दे दिया जाएगा.

इससे पहले लालू ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा ट्विटर पर लिखा था कि 'क्या आप पेट के दर्द ठीक करने वाले किसी डेंटिस्ट को जानते हैं? जिस तरीके से नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर महागठबंधन से अलग होकर भाजपा के साथ बिहार में नई सरकार बना रही थी इसी को लेकर लालू ने नीतीश के लिए ट्विटर पर लिखा बिहार में जनादेश का एक हत्यारा है जिसके पेट में दांत है'.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement