लालू आज भी जमानत पर नहीं हो पाए रिहा, कल आ सकते हैं जेल से बाहर

दरअसल, 11 मई को झारखंड हाई कोर्ट से लालू प्रसाद यादव को जो मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मिली है, उसके आदेश की कॉपी सीबीआई कोर्ट को आज भी नहीं पहुंच सकी. लालू की जमानत की न्यायिक प्रक्रिया को पूरी करने के लिए आज सुबह से ही उनके करीबी विधायक भोला यादव और झारखंड आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी सीबीआई कोर्ट में डेरा जमा कर बैठे हुए थे, मगर जब हाई कोर्ट से जमानत के आदेश की कॉपी सीबीआई कोर्ट नहीं पहुंची तो उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा.

Advertisement
लालू यादव लालू यादव

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आज की रात भी रांची के बिरसा मुंडा जेल में ही गुजारना पड़ेगा. 11 से 13 मई तक पैरोल पर रिहाई के बाद सोमवार को लालू प्रसाद यादव वापस रांची गए थे और उन्होंने जेल में सरेंडर किया था. इसके बाद इस बात को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि लालू को 6 हफ्तों के लिए मेडिकल ग्राउंड पर जो जमानत मिली है, इसकी न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह मंगलवार को जेल से रिहा हो सकते थे, मगर ऐसा नहीं हो पाया.

Advertisement

दरअसल, 11 मई को झारखंड हाई कोर्ट से लालू प्रसाद यादव को जो मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मिली है, उसके आदेश की कॉपी सीबीआई कोर्ट को आज भी नहीं पहुंच सकी. लालू की जमानत की न्यायिक प्रक्रिया को पूरी करने के लिए आज सुबह से ही उनके करीबी विधायक भोला यादव और झारखंड आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी सीबीआई कोर्ट में डेरा जमा कर बैठे हुए थे, मगर जब हाई कोर्ट से जमानत के आदेश की कॉपी सीबीआई कोर्ट नहीं पहुंची तो उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा.

इसका साफ मतलब यह हुआ कि को मंगलवार की रात्रि रांची के होटवार जेल में ही बितानी पड़ेगी. यानी पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद लालू को सोमवार की रात जेल में ही रहे और अब मंगलवार की रात भी उन्हें जेल में ही बितानी पड़ेगी.

Advertisement

इस बात की अब संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को से लालू  की जमानत के आदेश की कॉपी सीबीआई कोर्ट में पहुंचेगी जिसके बाद न्यायिक प्रक्रिया को पूरी की जाएगी और बुधवार शाम तक लालू जेल से रिहा हो पाएंगे. लालू के जमानत की न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्हें 50-50 हजार रुपये का बेल बांड भी भरना पड़ेगा. न्यायिक प्रक्रिया के तहत बेल बांड भरने के बाद सीबीआई कोर्ट से लालू को जमानत पर रिहा करने का आदेश निकलेगा और फिर उस आदेश की कॉपी को जेल प्रशासन को सौंपा जाएगा जिसके बाद ही लालू जेल से बाहर आ पाएंगे.

/div>

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »