बीजेपी को जिताने के लिए गुजरात में चुनाव लड़ रही है जेडीयू: तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने नीतीश से सवाल पूछा कि अगर भाजपा गुजरात में चुनाव जीत रही है तो क्या जदयू वहां चुनाव हारने के लिए लड़ रही है? तेजस्वी ने दावा किया कि गुजरात में भाजपा बुरी तरीके से हारने वाली है.

Advertisement
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 22 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि जेडीयू ने गुजरात में चुनाव लड़ने का फैसला इस वजह से लिया है ताकि वहां पर भाजपा की जीत हो सके. तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछा कि जब वह बार-बार इस बात को दोहरा रहे हैं कि गुजरात में भाजपा की जीत सुनिश्चित है तो आखिर क्यों जेडीयू वहां पर 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है?

Advertisement

तेजस्वी ने नीतीश से सवाल पूछा कि अगर भाजपा गुजरात में तो क्या जदयू वहां चुनाव हारने के लिए लड़ रही है? तेजस्वी ने दावा किया कि गुजरात में भाजपा बुरी तरीके से हारने वाली है और भाजपा को गुजरात में जीत दिलवाने के इरादे से जदयू ने वहां के चुनावी समर में उतरने का फैसला किया है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश को लगता है जनता बेवकूफ है और वह कुछ नहीं समझती है मगर ऐसा नहीं है.

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से दूरी इसलिए बना ली थी चाहते थे. तेजस्वी के अनुसार नीतीश को पता था कि अगर उत्तर प्रदेश में जदयू चुनाव लड़ेगी तो वहां पर कुर्मी वोट उन्हें ही मिलेंगे जिस से भाजपा को नुकसान हो जाएगा.

इसी प्रकार दिल्ली के ने चुनाव लड़ने का फैसला इसलिए किया ताकि वह आम आदमी पार्टी के वोटों को काट सके और BJP को उसका फायदा मिला. तेजस्वी ने कहा इसी प्रकार से गुजरात में भाजपा को जिताने के लिए जदयू ने वहां पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है ताकि पटेल वोट बैंक में सेंध लगा सके और इसका फायदा भाजपा को मिले.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »