बिहार पुलिस हुई बेलगाम, गोपालगंज सिविल कोर्ट के जज की कर दी पिटाई

सब जज की पिटाई से गुस्साए गोपालगंज न्यायालय के वकीलों ने गुरुवार को काम का बहिष्कार कर दिया. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सिविल कोर्ट गोपालगंज के एसीजेएम-1 प्रभुनाथ प्रसाद रोज की तरह अपने स्कूटर से कोर्ट कैंपस आ रहे थे. तभी नगर थाना के मौनिया चौक के पास ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया.

Advertisement
गुस्साए वकीलों ने किया काम का बहिष्कार गुस्साए वकीलों ने किया काम का बहिष्कार

प्रियंका झा / सुजीत झा

  • गोपालगंज,
  • 30 जून 2016,
  • अपडेटेड 7:24 PM IST

बिहार में अपराधियों के बेखौफ होने से जंगलराज आने की अटकलें लगाई जा रही है. लेकिन अपराधियों पर नकेल कसने वाली पुलिस ही खुद बेलगाम होती नजर आ रही है. गोपालगंज में बेलगाम पुलिस ने किसी आम आदमी को नहीं बल्कि सिविल कोर्ट में तैनात एसीजेएम-1 प्रभुनाथ प्रसाद की पिटाई कर दी.

सब जज की पिटाई से गुस्साए गोपालगंज न्यायालय के वकीलों ने गुरुवार को काम का बहिष्कार कर दिया. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सिविल कोर्ट गोपालगंज के एसीजेएम-1 प्रभुनाथ प्रसाद रोज की तरह अपने स्कूटर से कोर्ट कैंपस आ रहे थे. तभी नगर थाना के मौनिया चौक के पास ड्यूटी पर तैनात ने उन्हें रोक दिया. सब जज के परिचय देने के बावजूद उनके साथ बदसलूकी धक्कामुकी की गई.

Advertisement

वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश पाठक के मुताबिक जैसे ही जिले के सभी वकीलों को जज के साथ बदसलूकी और मारपीट की सूचना मिली सभी अधिवक्ताओं ने काम करने से मना कर दिया. वकीलों ने कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है. वहीं इस मामले में जब एसीजेएम-1 प्रभुनाथ प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने कहा की पूरे मामले की सूचना वरीय पदाधिकारियो को दे दी गई है. साथ में पूरे मामले की लिखित शिकायत गोपालगंज एसपी को भी दी जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »