बिहार: JDU MLC हीरा बिंद पर मुखिया उम्मीदवार से छेड़खानी का आरोप, केस दर्ज

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के एमएलसी हीरा प्रसाद बिंद पर मुखिया पद की एक महिला उम्मीदवार से छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगा है. उनके खिलाफ नालंदा जिले के हिलसा थाने में मामला दर्ज किया गया है. हालांकि, एमएलसी ने इन आरोपों को झूठा करार दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
जेडीयू एमएलसी हीरा बिंद जेडीयू एमएलसी हीरा बिंद

अंजलि कर्मकार

  • पटना,
  • 30 मई 2016,
  • अपडेटेड 6:42 PM IST

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के एमएलसी हीरा प्रसाद बिंद पर मुखिया पद की एक महिला उम्मीदवार से छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगा है. उनके खिलाफ नालंदा जिले के हिलसा थाने में मामला दर्ज किया गया है. हालांकि, एमएलसी ने इन आरोपों को झूठा करार दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

महिला उम्मीदवार के बेटे को पीटा
पुलिस के मुताबिक, एमएलसी हीरा बिंद पर आरोप है कि वह अपने पांच-छह समर्थकों के साथ दो दिन पहले इंदौत पंचायत की मुखिया उम्मीदवार के घर पहुंचे. अपने समर्थकों के साथ एमएलसी ने उनके बेटे की पिटाई की और महिला उम्मीदवार सहित परिवार की अन्य महिला सदस्यों के साथ की.

Advertisement

क्या कहती है पुलिस
नालंदा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि के बेटे के बयान के आधार पर हिलसा थाने में छेड़खानी और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है. इसमें हीरा बिंद, इंदल बिंद, विसू बिंद को बनाया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. बता दें, कुछ दिन पहले एमएलसी हीरा बिंद पर एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement