ड्राई स्टेट बिहार में जहरीली शराब ने फिर छीनी जिंदगी, पीने के बाद 5 लोगों की मौत 

बिहार के सारण जिले में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई. शराब पीने के बाद कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना में पुलिस ने 10-12 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इससे पहले 5 अगस्त को सारण जिले के छपरा में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई थी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • सारण,
  • 13 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 9:04 PM IST

बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई है. सारण जिले के भुआलपुर में जहरीली शराब पीने से कई लोग बीमार भी हुए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

सारण जिले के मढ़ौरा के एसडीएम योगेंद्र कुमार ने शनिवार को बताया, "कहा जा रहा है कि इन लोगों की मौत शराब पीने से हुई है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि उन्होंने वास्तव में शराब पी थी या नहीं. घटना 11 अगस्त की है." एसडीएम के मुताबिक, तीन लोगों के बीमार होने की सूचना मिलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पांच मृतकों में से दो के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सारण अस्पताल भेज दिया गया. 

Advertisement

मृतकों की पहचान अलाउद्दीन खान, कामेश्वर महतो, रोहित कुमार सिंह, राजेंद्र राम और राम लाईक महतो के रूप में हुई है. शुक्रवार रात पुलिस ने मढ़ौरा इलाके के परिसर में छापेमारी के बाद करीब 10-12 लोगों को गिरफ्तार किया है. 

डीएम और एसपी ने पीड़ितों से की मुलाकात 

घटना सारण जिले के मेकर थाना क्षेत्र के भाथा गांव की है. सारण के जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने सदर अस्पताल में पीड़ितों से मुलाकात की. अधिकारियों ने अपनी जांच के तहत ग्रामीणों और परिवारों से भी जानकारी ली. सारण डीएम ने बताया कि पीड़ितों का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) में किया जा रहा है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की एक टीम को गांव भेजा गया है. 

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आईएस ठाकुर ने कहा था कि गांववालों का एक श्वास विश्लेषक के माध्यम से टेस्ट किया गया था और कम से कम 35 अन्य लोगों को पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) भेजा गया था. 

Advertisement

अप्रैल 2016 से राज्य में शराबबंदी लागू 

बता दें कि अप्रैल 2016 से राज्य में शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इससे पहले 5 अगस्त को सारण जिले के छपरा में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य बीमार हो गए थे. कथित तौर पर नकली शराब पीने से लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए और करीब 15 लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई थी. इससे पहले 2 अगस्त को पानापुर थाने में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई थी.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »