नोटबंदी पर नीतीश के समर्थन से लालू परेशान, सोनिया से की बात

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के अनुसार कांग्रेस और राजद दोनों ही नोटबंदी का लगातार विरोध कर रहे है यह कारण तलाशने की कोशिश कर रहे है कि नीतीश कुमार लगातार नोटबंदी का समर्थन क्यों कर रहे है.

Advertisement
लालू यादव ने की सोनिया से फोन पर बात लालू यादव ने की सोनिया से फोन पर बात

लव रघुवंशी

  • पटना,
  • 28 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बार-बार नोटबंदी का समर्थन करने का ही असर है कि कांग्रेस और राजद में एक बार फिर नजदीकियां देखने को मिल रही है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक राजद प्रमुख ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बिहार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चौधरी की उपस्थिति में फोन पर बात की और भारत बंद के मुद्दे पर चर्चा की.

Advertisement

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के अनुसार कांग्रेस और राजद दोनों ही नोटबंदी का लगातार विरोध कर रहे है यह कारण तलाशने की कोशिश कर रहे है कि नीतीश कुमार लगातार नोटबंदी का समर्थन क्यों कर रहे है. वरिष्ठ नेता ने कहा कि नोटबंदी के कारण लगातार गरीबों को परेशानी हो रही है, फिर भी नीतीश इसका समर्थन कर रहे है. लालू यादव और अशोक चौधरी ने अपनी बैठक में बिहार सरकार के द्वारा उनके सुझाव ना मानने के मुद्दे पर भी बात की.

वहीं राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने लालू और की बातचीत पर कोई टिप्पणी करने से मना किया और लालू-अशोक चौधरी की मुलाकात पर कहा कि जब दो नेता मिलते है तो कई मुद्दों पर बातें होती है. राजद प्रवक्ता बोले कि 'उनकी पार्टी भारत बंद के खिलाफ पूरे राज्य में प्रदर्शन करेगी, जनता को इस फैसले से बेहद परेशानी हो रही है इसलिए हम आक्रोश मार्च निकालेंगे'.

Advertisement

गौरतलब है कि समूचे विपक्ष के नोटबंदी के खिलाफ होने के बावजूद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार इस फैसले का समर्थन किया है और कहा है कि कालेधन के खिलाफ यह सही कदम है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »