बिहार के सीतामढ़ी में वैक्सीन के लिए जमकर हुई लड़ाई, पथराव में कई लोग घायल, जान बचाकर भागे स्वास्थ्यकर्मी

जानकारी मिली है कि भटोलिया गांव के मध्य विद्यालय में मंगलवार को कोरोना वैक्सीन लेने को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई जिसमें दर्जन भर लोग घायल हो गए.

Advertisement
बिहार में वैक्सीन लेने के लिए मारपीट बिहार में वैक्सीन लेने के लिए मारपीट

केशव आनंद

  • सीतामढ़ी,
  • 28 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST
  • वैक्सीन को लेकर मारपीट
  • पुलिस ने किया स्थिति को कंट्रोल

देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. पूरी कोशिश की जा रही है कि समय रहते सभी को कोरोना का टीका लगा दिया जाए. लेकिन इस होड़ में कुछ जगह हिंसक घटनाएं भी होती दिख गई हैं जहां पर लोग घायल हुए हैं और स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान बचाने के लिए भागे हैं. ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है जहां पर दो गुटों में सिर्फ इसलिए लड़ाई हो गई क्योंकि उन्हें पहले कोरोना वैक्सीन लगवानी थी.

Advertisement

वैक्सीन को लेकर मारपीट

जानकारी मिली है कि भटोलिया गांव के मध्य विद्यालय में मंगलवार को कोरोना वैक्सीन लेने को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई जिसमें दर्जन भर लोग घायल हो गए. जैसे ही स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना मिली, वे सशस्त्र बल के साथ मौक़े पर पहुंच गए और स्थिति को काबू में किया गया. अभी के लिए गांव में शांति बहाल कर दी गई है और गांव में पुलिस की भारी तैनाती है. इस घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, कुछ को गंभीर चोट आई हैं तो कुछ मामूली रूप से घायल हुए हैं.

पुलिस ने किया स्थिति को कंट्रोल

घटना के बारे में थानाध्यक्ष ने बताया कि 'पहले हम पहले हम वैक्सीन' के लिए दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद शुरू हो गया था. उसके बाद कुछ लोगों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी जिसमें कुछ लोग सामान्य रूप से घायल हो गए. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. बखरी व भटौलिया के पठान चौक पर सशत्र बलों को तैनात किया गया है. इससे पहले भी देश के कुछ हिस्सों में ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं जहां पर वैक्सीन लगवाने को लेकर जरूरत से ज्यादा उत्साह रहा और फिर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. अभी के लिए पुलिस की मुस्तैदी की वजह से सीतामढ़ी में स्थिति को कंट्रोल कर लिया गया है और वहां पर शांति बहाल है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »