चार राज्यों में सिमटी कांग्रेस अब जीरो पर होगी आउट: सुशील मोदी

मोदी ने कहा कि कांग्रेस चाहे जितनी शेखी बघार ले लेकिन अगले 4-5 महीनों में त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और कर्नाटक में चुनाव होने के बाद कांग्रेस जीरो पर आउट हो जाएगी.

Advertisement
सुशील मोदी सुशील मोदी

रोहित / रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 27 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:52 PM IST

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव हारने के बाद कांग्रेस पार्टी अब देश में केवल 4 राज्यों में सिमट कर रह गई है. इसी को लेकर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि, राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के 24 घंटे के अंदर कांग्रेस देश के मात्र चार राज्य में सिमट कर रह गई है.

Advertisement

मोदी ने कहा कि कांग्रेस चाहे जितनी शेखी बघार ले लेकिन अगले 4-5 महीनों में त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और कर्नाटक में चुनाव होने के बाद कांग्रेस जीरो पर आउट हो जाएगी.

गुजरात में भाजपा की सरकार गठन के बाद मोदी ने कहा कि प्रदेश में चुनाव जीतने के लिए राहुल गांधी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था और चुनाव में भी दे दिया था मगर इसके बावजूद भी उन्हें गुजरात में सफलता नहीं मिली. मोदी ने कहा कि जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहकर मुद्दा बनाने की उनकी मंशा भी फेल हो गई और पिछले 22 वर्षों से लगातार शासन कर रही भाजपा ने एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाई.

मोदी ने कहा कि हद तो तब हो गई जब कांग्रेस पार्टी हिमाचल में सत्ता में रहने के बावजूद भी और अपनी सरकार नहीं बचा पाई. मोदी ने कहा कि गुजरात में जहां भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने दो तिहाई मतों से जीत हासिल की.

Advertisement

बुधवार को शिमला में मुख्यमंत्री की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मोदी ने शिरकत की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »