नीतीश कुमार पर केंद्रीय आलाकमान लेगा फैसला - नित्यानंद राय

राय बोले कि हमारी पार्टी के सामने गरीब को बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने की चुनौती है, हम बिहार में पहले से बहुत मजबूत है. नित्यानंद ने कहा कि सत्ता में रहना सिर्फ जनका के लिए कार्य करने का एक जरिया है.

Advertisement
नित्यानंद बने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नित्यानंद बने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 30 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

बिहार के नवनियुक्त अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश पर जो भी फैसला करना है वह केंद्रीय आलाकमान को करना है. नित्यानंद बोले कि पीएम नरेंद्र मोदी जो भी फैसला करते है उसमें यह नहीं देखते कि वह किस जाति को प्रभावित कर रहा है.

राय बोले कि हमारी पार्टी के सामने गरीब को बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने की चुनौती है, हम बिहार में पहले से बहुत मजबूत है. नित्यानंद ने कहा कि सत्ता में रहना सिर्फ जनका के लिए कार्य करने का एक जरिया है.

Advertisement

यादव वोटबैंक पर ने कहा कि यह सच है कि अभी तक यादव पूरी तरह से बीजेपी से नहीं जुड़े है लेकिन अब समय आ गया है जब यादव भी बीजेपी से जुड़े.

गौरतलब है कि बीजेपी ने बुधवार को अभि‍नेता और सांसद मनोज तिवारी को दिल्ली प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है. नित्यानंद राय बिहार प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए हैं. मनोज तिवारी को सतीश उपाध्याय की जगह तो नित्यानंद राय को मंगल पांडे की जगह प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »