बिहार: 'सरकारी गिफ्ट' वापस करेंगे सुशील मोदी सहित BJP नेता

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई नेताओं ने बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विभागों द्वारा दिए गए तोहफे को वापस करने का फैसला लिया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार और प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने शनिवार को संयुक्त रूप से विभाग की ओर से मिले तोहफे को लौटाने की घोषणा की.

Advertisement
सुशील कुमार मोदी सुशील कुमार मोदी

अंजलि कर्मकार

  • पटना,
  • 19 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई नेताओं ने बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विभागों द्वारा दिए गए तोहफे को वापस करने का फैसला लिया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री , विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार और प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने शनिवार को संयुक्त रूप से विभाग की ओर से मिले तोहफे को लौटाने की घोषणा की.

Advertisement

ट्वीट पर दी जानकारी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट किया, ' में लाखों शिक्षकों को चार महीने से वेतन नहीं मिला है, इसलिए मैं, मंगल पांडेय और प्रेम कुमार माइक्रोवेव लौटाएंगे.'

विधायकों के सामने मिसाल पेश करेंगे
बीजेपी के एक नेता ने बताया कि ये नेता अन्य विधायकों के सामने मिसाल पेश करेंगे. उसके बाद यह उनके ऊपर छोड़ दिया जाएगा कि वे तोहफे लौटाएं या नहीं. बता दें, के बजट सत्र के दौरान विधायकों पर तोहफों की बरसात हो रही है. राज्य के मंत्री भी इसे परंपरा बता रहे हैं. उनका कहना है कि तोहफा कबूल करने में कुछ भी गलत नहीं है.

हर दिन मिल रहे अलग-अलग तोहफे
बजट सत्र के दौरान हर दिन विभिन्न विभागों की तरफ से विधायकों को अलग-अलग तोहफे दिए जा रहे हैं. शुक्रवार को शिक्षा विभाग की ओर से विधायकों को माइक्रोवेव दिया गया. अन्य विभागों द्वारा इन को सूटकेस और मोबाइल समेत अन्य सामान गिफ्ट किए जा रहे हैं.

Advertisement

शिक्षा मंत्री ने भी किया बचाव
शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने इस मामले में विभाग का बचाव किया. उन्होंने कहा कि यह बड़ी बात नहीं है. लिहाजा इसे 'हाइप' देने की जरूरत नहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »