मोदी के मंत्री ने फिर हिंदू राग अलापा, कहा- राजनीति में अब कोई रुचि नहीं बची

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि अगर देश में हिंदू धर्म नहीं बचेगा तो देश में बेटी और बहनें भी नहीं बचेंगी. उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति खतरे में है और इसी कारण से उन्हें अब राजनीति में भी कोई दिलचस्पी नहीं बची है.

Advertisement
गिरिराज सिंह (तस्वीर- PIB) गिरिराज सिंह (तस्वीर- PIB)

अजीत तिवारी / रोहित कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 23 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:05 PM IST

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से हिंदू राग अलापा है. उन्होंने कहा है कि अगर देश में हिंदू धर्म नहीं बचेगा तो देश में बेटी और बहनें भी नहीं बचेंगी. गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र नवादा में एक यज्ञ में शामिल होने पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदू संस्कृति खतरे में है और इसी कारण से उन्हें अब राजनीति में भी कोई दिलचस्पी नहीं बची है.

Advertisement

यज्ञ में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कश्मीर में हिंदुओं के ऊपर हुए अत्याचार का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदू समाज को जमकर लताड़ा और कहा कि जिस तरीके से 1990 में 7 लाख हिंदुओं को भगाया गया उसके बाद भी देश के किसी भी हिंदू के दिल में पीड़ा और तड़प नहीं जगी थी.

देश में हिंदुओं की तेजी से घट रही जनसंख्या को लेकर भी गिरिराज सिंह ने चिंता जताई और कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए जल्द से जल्द कानून बनाने की जरूरत है और इसके लिए वह पूरे देश में घूमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. गिरिराज ने कहा कि देश के जिस हिस्से में हिंदुओं की जनसंख्या कम हुई है वहां पर सामाजिक समरसता टूटती जा रही है.

इससे पहले बेगूसराय में मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा कि भाजपा ने कभी नहीं कहा कि राम मंदिर नहीं बनेगा. धर्म के आधार पर साल 1947 में देश का बंटवारा हुआ था. ऐसी स्थिति में सनातन धर्म के लोग में आक्रोश है.

Advertisement

उन्होंने कहा, 'सनातन धर्म के लोग भिखमंगे की तरह राम मंदिर के लिए कोर्ट, सांसदों और नेताओं की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं. ऐसे में भी राम मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा, तो क्या पाकिस्तान में बनेगा? अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनेगा, तो क्या मक्का मदीना में बनेगा?'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »