बिहार: दबंगों का हथियार लहराने का वीडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश

वीडियो बिहार के छपरा के गरखा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का बताया जा रहा है. वीडियो में दो लोग हथियार लहराते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
मामला बिहार के छपरा के रामपुर गांव का मामला बिहार के छपरा के रामपुर गांव का

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 15 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

  • वीडियो में दो लोग हाथों में हथियार लेकर लहराते नजर आ रहे
  • मामला बिहार के छपरा के गरखा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो व्यक्ति हथियार लहराते हुए किसी को धमकाते नजर आ रहे हैं. वीडियो बिहार के छपरा के गरखा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का बताया जा रहा है. वीडियो में दो लोग हाथों में हथियार लेकर लहराते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

दोनों दबंग किस को चुनौती दे रहे हैं और धमका रहे हैं यह बात इस वीडियो में स्पष्ट नहीं दिख रहा है. वीडियो में दोनों में से एक के हाथ में हथियार के साथ-साथ एक पिस्टल भी नजर आ रही है जिससे वह लहरा कर पूरे गांव में घूम रहा है.

ये भी पढ़ें-

दोनों पूरे गांव में घूमकर जब दहशत का माहौल फैला रहे थे तो इस दौरान किसी की भी हिम्मत नहीं हुई कि इन दोनों को रोके. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो की जानकारी छपरा के एसपी को मिली तो उन्होंने इस को लेकर जांच के आदेश दिए हैं और दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश भी जारी किया है.

ये भी पढ़ें-

बताया जा रहा है कि इन दोनों का गांव के लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद आवेश में आकर इन दोनों ने धारदार हथियार निकाला और फिर सब को धमकाने लगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »