शराबबंदी वाले बिहार में पुलिसकर्मी ही पी रहे शराब, नशे में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक मोहम्मदपुर थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी तड़के गश्ती लगा रही थी. गाड़ी में बैठे जवानों और ड्राइवर ने शराब पी रखी थी. इसकी वजह से गाड़ी ने सड़क के किनारे झोपड़ी को ठोकर मार दी, जिससे वहां मौजूद महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
पुलिस की गाड़ी में शराब की बोतल और मुर्गा पुलिस की गाड़ी में शराब की बोतल और मुर्गा

सुरभि गुप्ता / सुजीत झा

  • पटना,
  • 07 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST

जिस पुलिस के बल पर बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से लागू करने के दावे किए जा रहे हैं. वही पुलिस खुद शराब का सेवन कर रही है. बक्सर के पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी के बड़े आराम से शराब पीने का वीडियो वायरल हो चुका है. दूसरी तरफ पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी ने गोपालगंज में एक महिला को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने जब पेट्रोलिंग गाड़ी को घेरा तो उस गाड़ी में शराब की बोतल और मुर्गा रखा हुआ था. इससे आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिसकर्मी पार्टी के मूड में थें और उसी मूड में उनसे दुर्घटना हो गई. ग्रामीणों ने घंटों पुलिसकर्मियों को बंधक बनाए रखा.

Advertisement

पूर्ण शराबबंदी की कोशिश में CM नीतीश

राज्य में पूर्ण शराबबंदी कायम रखने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं. शराब की तस्करी करने वालों को पकड़ने के लिए नंबर जारी किया गया है. नई पुलिस फोर्स तैयार की जा रही है, लेकिन इन सब के बीच बिहार पुलिस की ये करतूत सामने आई है.

दुर्घटना के बाद ग्रामीणों का हंगामा

गोपालगंज में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से कुचलकर महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और एनएच 101 को जाम कर दिया. घटना मोहम्मदपुर थाना के मोहम्मदपुर छपरा रोड की है. जिस पेट्रोलिंग गाड़ी से महिला की मौत हुई है. उस गाड़ी पर विदेशी शराब की बोतल और जिंदा मुर्गा पाया गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने पेट्रोलिंग गाड़ी पर बैठे पुलिस के जवानों को बंधक बना लिया. ग्रामीणों के मुताबिक घटना के दौरान पुलिस वालों ने शराब पी रखी थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.

Advertisement

शराब पीकर गाड़ी चला रहा था ड्राइवर

सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे मांझा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के मुताबिक 22 वर्षीय मृतक महिला का नाम किरण देवी था. वह मोहम्मदपुर निवासी विनय पाल की पत्नी थी. जानकारी के मुताबिक मोहम्मदपुर थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी तड़के गश्ती लगा रही थी. गाड़ी में बैठे जवानों और ड्राइवर ने पी रखी थी. इसकी वजह से गाड़ी ने सड़क के किनारे झोपड़ी को ठोकर मार दी, जिससे वहां मौजूद महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement