तेजस्वी का आरोप- बिहार में शुरू हो गया NRC और NPR का काम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बिहार में एनआरसी की प्रक्रिया नीतीश कुमार ने शुरू कर दी है. अब आपको तय करना है असली संघी कौन है?

Advertisement
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (फाइल-PTI) आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (फाइल-PTI)

aajtak.in

  • पटना,
  • 31 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 3:27 PM IST

  • CM नीतीश पर तेजस्वी यादव का एक और हमला
  • 'बिहार में NRC प्रक्रिया शुरू, असली संघी कौन'

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाया है. तेजस्वी ने ट्वीट के जरिए नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है.

तेजस्वी यादव का कहना है कि बिहार में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का काम शुरू हो चुका है. अधिकारी की चिट्ठी ने राज खोल दिया है. अभी एनपीआर का कार्य किसी भी प्रदेश में शुरू नहीं हुआ है, लेकिन बिहार में एनआरसी की प्रक्रिया नीतीश ने शुरू कर दी. अब आपको तय करना है असली संघी कौन है?

Advertisement

तेजस्वी यादव की ओर से ट्वीट यह पत्र

ने पिछले दिनों सदन में फिर से एनआरसी पर अपना स्टैंड साफ करते हुए कहा था कि बिहार में इसे लागू करने का सवाल नहीं है. हालांकि, एनपीआर को लेकर उन्होंने यह जरुर कहा कि एनपीआर में कुछ नए प्रावधान जोड़े गए हैं. उसका अध्ययन करने के बाद ही वो कुछ बोलेंगे.

इसे भी पढ़ें----

इसे भी पढ़ें----

एनपीआर पर बिहार सरकार पिछले साल सितंबर में ही अधिसूचना जारी कर दिया था कि मई 20 से इस पर काम शुरू होना है. लेकिन नीतीश कुमार ने अब विधानसभा में कहा कि एनपीआर में कुछ नए प्रावधान जोड़े गए हैं और उसका अध्ययन करने के बाद ही कुछ कहेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »