नीतीश को पप्पू यादव की पत्नी की चेतावनी... बीच चौराहे पर न खड़ा किया तो मेरा नाम रंजीत रंजन नहीं!

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव की पत्नी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चेतावनी देते हुए कहा है कि पप्पू जी कोरोना निगेटिव हैं, अगर वो पॉजिटिव हुए तो आपको सीएम आवास से निकालकर बीच चौराहे पर खड़ा कर दिया जाएगा.

Advertisement
पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन (फोटो- ट्विटर) पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन (फोटो- ट्विटर)

aajtak.in

  • पटना,
  • 12 मई 2021,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST
  • पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन की चेतावनी
  • बोलीं, पप्पू जी के साथ ड्रामा कर रहे हैं

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चेतावनी दी है. रंजीत रंजन ने ट्वीट कर लिखा है कि पप्पू जी कोरोना निगेटिव हैं, अगर वो पॉजिटिव हुए तो आपको सीएम आवास से निकालकर बीच चौराहे पर खड़ा कर दिया जाएगा. पप्पू यादव को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement

पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन ने ट्विटर पर लिखा, "नीतीश जी. पप्पू जी कोरोना निगेटिव हैं, अगर वो पॉजिटिव हुए तो आपको, इस साजिश में शामिल चार लोगों और एम्बुलेंस चोरों को सीएम आवास से निकाल बीच चौराहे पर नहीं खड़ा किया तो मेरा नाम रंजीत रंजन नहीं."

उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में आगे लिखा, "नीतीश जी. कल पूरे दिन-रात जो आपके प्रशासन ने पटना से मधेपुरा फिर वहां से वीरपुर तक पप्पू यादव जी के साथ जो ड्रामा किया है, वो देख रहे हैं. उन्हें मेडिकल फैसिलिटी अभी तक नहीं मिली है."

पप्पू यादव की गिरफ्तारी लेकर विवाद बढ़ गया है. नीतीश कुमार की ही पार्टी में विरोध शुरू हो गया है. पप्पू यादव को मंगलवार को कोरोना लॉकडाउन के नियम तोड़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया था. लेकिन शाम होते-होते उन्हें 32 साल पुराने केस में गिरफ्तार कर लिया गया. 

Advertisement

पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन हर मौके पर उनके साथ खड़ी रहती हैं. उनकी लव स्टोरी भी काफी फेमस है. फरवरी 1992 में दोनों की कहानी शुरू हुई थी और 1994 में शादी हुई. पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन भी सांसद रही हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »