धोखाधड़ी करने वाले मंत्री तेज प्रताप को बर्खास्त करें सीएम नीतीश: सुशील मोदी

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द होने पर वरिष्ठ बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने सीएम नीतीश कुमार से उन्हें तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है.

Advertisement
तेज प्रताप यादव तेज प्रताप यादव

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 22 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 2:11 AM IST

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द होने पर वरिष्ठ बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने सीएम नीतीश कुमार से उन्हें तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है.  

सुशील मोदी का कहना है कि ने दूसरे की जमीन को अपनी बता कर धोखाधड़ी से पेट्रोल पंप आवंटित करवाया था और इसी वजह भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने तेज प्रताप को 2011 में आवंटित पेट्रोल पंप का लाइसेंस गुरुवार को रद्द कर दिया. इसके साथ ही सुशील मोदी ने कहा कि तेज प्रताप ने औरंगाबाद की 54 लाख रुपये कीमत की 45 डिसमिल जमीन को अपने चुनावी शपथपत्र में छुपा कर जनता के साथ धोखा किया.

Advertisement

इन आरोपों के साथ सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार से मांग की कि वह बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोपी तेजस्वी यादव के साथ उनके बड़े भाई तेज प्रताप को भी अपने मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त करें.

सुशील मोदी ने कहा कि ने यूपीए-2 की सरकार के दौरान 2012 में भारत पेट्रोलियम से धोखाधड़ी कर अपने नाम से एक पेट्रोल पंप आवंटित करा लिया था, मगर जांच में आरोप सही पाए जाने पर भारत पेट्रोलियम ने आवंटन रद्द कर दिया. गुरुवार को पटना के एक कोर्ट द्वारा स्थगन आदेश वापस लेने के बाद देर रात भारत पेट्रोलियम ने उक्त पेट्रोल पंप को सील कर अपने कब्जे में ले लिया.

वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा, 'इसी प्रकार तेज प्रताप ने 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान अपने शपथपत्र में अपने नाम से औरंगाबाद में 54 लाख रुपये में खरीदी गई 45 डिसमिल जमीन का ब्यौरा छुपा कर जनता के साथ धोखाधड़ी की. उन्होंने कहा कि इस जमीन पर वर्तमान में हीरो होंडा का चार मंजिला शोरूम चल रहा है.

Advertisement

गौरतलब है कि तथ्यों को छुपाने के आरोप में तेज प्रताप की सदस्यता रद्द करने के लिए भाजपा ने चुनाव आयोग को विगत दिन एक ज्ञापन भी सौंपा है. मोदी ने कहा कि वन एवं पर्यावरण मंत्री के तौर पर तेज प्रताप ने पर्यावरण अधिनियम की धज्जियां उड़ा कर बन रहे अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के मॉल के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »