बिहार में एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन, उत्तराखंड में भी 9 जून तक पाबंदी

कोरोना की दूसरी लहर के बीच बिहार में भी एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार सुबह ट्वीट कर इसका ऐलान किया.

Advertisement
बिहार में बढ़ाया गया लॉकडाउन (फोटो: PTI) बिहार में बढ़ाया गया लॉकडाउन (फोटो: PTI)

सुजीत झा

  • पटना,
  • 31 मई 2021,
  • अपडेटेड 12:59 PM IST
  • बिहार में 8 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया
  • नीतीश कुमार ने ट्वीट कर किया ऐलान

कोरोना की दूसरी लहर के बीच बिहार में भी एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार सुबह ट्वीट कर इसका ऐलान किया. बिहार में अब 8 जून 2021 तक लॉकडाउन रहेगा, हालांकि इसमें व्यापार करने के लिए कुछ अतिरिक्त छूट दी जाएगी.

नीतीश कुमार ने सभी से अपील की है कि सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें. राज्य सरकार ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की मीटिंग और जिलों से मिले फीडबैक के आधार पर लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है. 

Advertisement

बिहार के अलावा उत्तराखंड ने भी बढ़ाया लॉकडाउन
बिहार सरकार के अलावा उत्तराखंड सरकार ने भी लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है. राज्य सरकार ने 9 जून की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया है. इस दौरान किराना की दुकान 1 और 7 जून को सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगी. वहीं, स्टेशनरी की दुकान सिर्फ एक जून को खुलेंगी. 

आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर का असर देश के अलग-अलग हिस्सों में कम हो रहा है, ऐसे में कई राज्यों ने अपने यहां छूट का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश में जिन जिलों में 600 से कम केस हैं, वहां पर दुकान खोलने की इजाजत दी गई है. हालांकि, नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन को चालू रखा गया है.

दिल्ली में भी लॉकडाउन को बढ़ाया गया है, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन के काम में कुछ हदतक छूट दी गई है ताकि मजदूरों को रोजगार मिल सके. बाकि सभी पाबंदियां अभी लागू रहेंगी. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »