बिहार के लखीसराय में पलटी नाव, पांच लोग लापता, गोताखोर टीम रवाना

हादसा पिपरिया ब्लॉक के चाननपुरा दियारा में हुआ. जिलाधिकारी की मानें तो पांच लोग लापता हैं. मौके पर गोताखोरों की टीम भेजी गई है.

Advertisement
नाव हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर नाव हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 9:05 AM IST

बिहार के लखीसराय में बुधवार को नाव पलट गई. यह हादसा पिपरिया ब्लॉक के चाननपुरा दियारा में हुआ. जिलाधिकारी की मानें तो पांच लोग लापता हैं. मौके पर गोताखोरों की टीम भेजी गई है. बता दें, लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं.

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार से शुरू हुई कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है. बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है. एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान पर बादल छाए रहेंगे.

Advertisement

दो साल पहले मकर संक्रांति पर पटना में एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ था. गंगा नदी में नाव पलटने से 25 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग लापता थे. इस हादसे में मरनेवालों में बच्चे भी शामिल थे. लोग जान बचाने के लिए नाव से कूदते देखे गए. कई जिंदगी महज 20 सेकेंड में तबाह हो गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »