कांग्रेस में 'लाइट' जिम्मेदारी चाहते हैं शक्ति सिंह गोहिल, आलाकमान से बिहार प्रभारी पद से मुक्ति की गुजारिश

बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट कर कहा है, "निजी कारणों से मैंने कांग्रेस आलाकमान से गुजारिश की है कि मुझे लाइट जिम्मेवारी दी जाए और बिहार के प्रभार से मुक्त किया जाए."

Advertisement
कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल (फोटो- पीटीआई) कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल (फोटो- पीटीआई)

aajtak.in

  • पटना,
  • 05 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 12:52 AM IST
  • बिहार प्रभारी पद से मुक्ति चाहते हैं गोहिल
  • गोहिल ने निजी कारणों का दिया हवाला
  • कांग्रेस आलाकमान को लिखी है चिट्ठी

बिहार कांग्रेस के प्रभारी और कांग्रेस के बड़े नेता शक्ति सिंह गोहिल संगठन में फिलहाल कोई छोटा रोल चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है. इसके लिए शक्ति सिंह गोहिल ने कांग्रेस आलाकमान को संदेश भी भेजा है और गुजारिश की है कि उन्हें बिहार कांग्रेस प्रभारी के पद से मुक्त किया जाए और संगठन में 'लाइट' जिम्मेदारी दी जाए. 

Advertisement

बता दें कि जब बिहार में कांग्रेस ने विधानसभा का चुनाव लड़ा तो शक्ति सिंह गोहिल ही पार्टी के प्रभारी थे. इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. कांग्रेस के गलियारों में ये भी खबरें आई कि शक्ति सिंह गोहिल से प्रभारी का पद लिया भी जा सकता है. इस बीच शक्ति सिंह गोहिल ने खुद इस पद को छोड़ने की पेशकश कर दी है. बिहार चुनाव के दौरान शक्ति सिंह गोहिल कोरोना पॉजिटिव भी हो गए थे. 

निजी कारणो से मैंने कांग्रेस आलाकमान से गुज़ारिश कि है की मुजे लाइट जिम्मेवारी दी जाए और बिहार के प्रभार से मुक्त किया जाए। Due to personal reasons, I have requested our Party High Command to allocate me lighter work for next few months and to relieve me ASAP as incharge🙏

Advertisement
— Shaktisinh Gohil (@shaktisinhgohil)

शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट कर कहा, "निजी कारणों से मैंने कांग्रेस आलाकमान से गुजारिश कि है कि मुझे लाइट जिम्मेवारी दी जाए और बिहार के प्रभार से मुक्त किया जाए." शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि उन्हें कुछ महीनों के लिए जल्द से जल्द इस जिम्मेदारी से अलग किया जाए. शक्ति सिंह गोहिल राज्यसभा सांसद भी हैं. शक्ति सिंह गोहिल गुजरात सरकार में मंत्री और नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं. 

देखें: आजतक LIVE TV

इस बार बिहार में कांग्रेस ने 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन पार्टी केवल 19 सीटों पर ही जीत पाई. कांग्रेस के प्रदर्शन पर सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने भी टिप्पणियां की थीं.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement