Bihar By-Election: जब काफिला रुकवाकर बच्चों के साथ मछली पकड़ने लगे तेजस्वी यादव, देखें Video

बिहार में उपचुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है. इसी बीच आरजेडी के तेजस्वी यादव का एक अलग ही अंदाज सामने आया है. दरअसल, प्रचार पर निकले तेजस्वी बच्चों के साथ बंसी से मछली पकड़ते दिखाई दिए. मछली पकड़ने का वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
मछली पकड़ते तेजस्वी यादव (फोटो- वीडियो स्क्रीनग्रैब) मछली पकड़ते तेजस्वी यादव (फोटो- वीडियो स्क्रीनग्रैब)

गोविंद कुमार

  • तारापुर,
  • 19 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 7:35 AM IST
  • तेजस्वी का दिखा देसी अंदाज
  • मछली पकड़ते दिखाई दिए

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) अपने ठेंठ गंवई अंदाज के लिए जाने जाते थे और अब उनके बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी इसी नक्शे कदम पर चलते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, बिहार उपचुनाव (Bihar By Election) के लिए प्रचार करने लगे तेजस्वी ने जब रास्ते में बच्चों को मछली पकड़ते देखा तो वो भी मछली पकड़ने चल पड़े. उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और बच्चों के साथ ही मिलकर बंसी से मछली पकड़ने की कोशिश करने लगे. इस दौरान एक मछली उनके जाल में फंस भी गई. 

Advertisement

सोमवार को तेजस्वी तारापुर में टेटिया बंबर प्रखंड के भुना पंचायत में प्रचार करने गए थे. यहां से लौटते वक्त भुना-गौरवडीह सड़क पर कुछ बच्चों को बंसी से मछली मारते देख तेजस्वी खुद को रोक नहीं पाए और बीच रास्ते में ही अपना काफिला रोक उन बच्चों के साथ बंसी से मछली पकड़ने लगे. उनकी बंसी में एक मछली फंस भी गई. मछली पकड़ने का वीडियो तेजस्वी ने अपने ट्विटर पर शेयर भी किया है. 

इतना ही नहीं, तेजस्वी सड़क किनारे धान की फसल लगे हुए खेतों में भी गए. इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि किसान की व्यवस्था दर्दनाक और नारकीय है. उन्होंने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार में एमएसपी से आधे पर भी फसल नहीं बिक रही है.

Advertisement

बिहार की तारापुर विधानसभा सीट पर (Tarapur Bypoll) उपचुनाव होना है. यहां 30 अक्टूबर को वोटिंग होनी है और इसके नतीजे 2 नवंबर को आएंगे. इसी चुनाव के प्रचार के लिए तेजस्वी तीन दिन से तारापुर में हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »