बिहार उपचुनाव: सच साबित हुई कांग्रेस को लेकर लालू यादव की 'भविष्यवाणी', पार्टी का सूपड़ा हुआ साफ

Bihar By-Election: बिहार में कांग्रेस की क्या हैसियत है और महागठबंधन में रहकर कांग्रेस को कुशेश्वरस्थान सीट पर चुनाव लड़ने के लिए दे दिया जाता तो उसकी क्या दुर्दशा होगी यह शायद लालू पहले ही भांप गए थे और इसीलिए पटना लौटने से पहले दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस को उसकी हैसियत याद दिला दी थी.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

रोहित कुमार सिंह

  • पटना ,
  • 03 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:40 AM IST
  • लालू ने कहा था- कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी
  • बिहार उपचुनाव में दोनों सीटों पर जब्त हुई कांग्रेस की जमानत

बिहार उपचुनाव में भले ही आरजेडी एक भी सीट नहीं जीत पाई मगर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कांग्रेस को लेकर जो बात कही थी वह 100 फीसदी सटीक निकली. लालू ने चुनाव से पहले कांग्रेस की बिहार में हैसियत को लेकर जो तंज कसा था, नतीजे आने के बाद साफ हो गया कि वह बिल्कुल सही था.

बिहार में कांग्रेस की क्या हैसियत है और महागठबंधन में रहकर कांग्रेस को कुशेश्वरस्थान सीट पर चुनाव लड़ने के लिए दे दिया जाता तो उसकी क्या दुर्दशा होगी यह शायद लालू पहले ही भांप गए थे और इसीलिए पटना लौटने से पहले दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस को उसकी हैसियत याद दिला दी थी.

Advertisement

क्या कहा था लालू ने?

लालू ने दिल्ली से पटना लौटते वक्त कांग्रेस से गठबंधन को लेकर कहा था कि ''क्या होता है कांग्रेस से गठबंधन.. हारने के लिए कांग्रेस को देते टिकट.. जमानत जब्त कराने के लिए देते टिकट''. 

कांग्रेस की जमानत हुई जब्त

बिहार में कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट पर उपचुनाव के नतीजों में कांग्रेस चौथे नंबर की पार्टी बन कर रह गई. यही नहीं, दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई. दोनों सीटों पर कांग्रेस का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि उनके उम्मीदवार अपनी जमानत बचाने के लिए कुल वोटों का 16.66 फीसदी वोट भी नहीं ला सके. कुशेश्वरस्थान (130966) और तारापुर (169401) सीट पर कुल वोटों को जोड़ दिया जाए तो कांग्रेस को 300367 वोट में से केवल 9172 वोट मिले जो कि केवल 3.05% है.

Advertisement

यानी चुनाव नतीजों से साफ है कि लालू की कांग्रेस को लेकर भविष्यवाणी बिल्कुल सच साबित हुई.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »