तोता ढूंढकर लाओ और इतने पैसे ले जाओ, गया में वायरल हो रहा है ये पोस्टर

बिहार के गया में एक तोता के लापता हो जाने से पति-पत्नी बेचैन हो गए और उन्होंने अपने तोते को ढूंढकर लाने वाले के लिए इनाम का ऐलान कर दिया. इसके लिए दंपत्ति ने पोस्टर भी छपवाए हैं जिसे पूरे शहर में लगाया गया है. अब ये पोस्टर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

Advertisement

सुजीत झा

  • गया,
  • 06 मई 2022,
  • अपडेटेड 7:35 PM IST
  • तोता ढूंढने वाले को पांच हजार रुपये इनाम का ऐलान
  • तोता के लापता होने से परेशान हैं गया में एक दंपत्ति

अभी तक आपने छोटे बच्चों और मानसिक रूप से कमजोर के अलावा गुमशुदा लोगों के लिए शहर की दीवारों पर इश्तेहार देखा होगा. लेकिन बिहार की धार्मिक नगरी गया में एक परिवार का प्यारा तोता गायब क्या हुआ उनका सुख-चैन गायब हो गया और रातों की नींद उड़ गई.

तोता की मालकिन और मालिक का रो-रोकर बुरा हाल है. मालिक शहर में घूम-घूमकर दीवारों पर पोस्टर चिपका रहे हैं. दूसरी ओर मालकिन घर में  पिंजरे के सामने बैठकर तोते के आने का इंतजार कर रही है. 

Advertisement

दरअसल गया के कोतवाली थाना क्षेत्र के पीपरपाती रोड के रहने वाले श्याम देव प्रसाद गुप्ता और पत्नी संगीता गुप्ता अपने तोते के लापता हो जाने से परेशान हैं. दंपत्ति ने तोता खोजकर लाने वाले व्यक्ति को 5100 रुपए इनाम देने का ऐलान भी कर दिया है. अब तोते का पोस्टर लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

तोते को खोजने के लिए घर के बाहर और बाजारों में तोते के फोटो के साथ दीवारों पर पोस्टर चिपकाया गया है. ढूंढकर लाने वाले को 5100 रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा. तोता के मालिक के मुताबिक करीब 1 महीने पहले 5 अप्रैल को यह तोता घर से अचानक उड़ गया था, जो काफी खोजबीन करने के बाद भी आज तक नहीं मिला.

घर के लोग लगातार उसकी खोज कर रहे हैं. कई आस-पास के पेड़ों पर उसे तलाश चुके हैं लेकिन खास आवाज में बुलाने की कोशिश के बाद भी तोता वापस नहीं आया. उसके बाद तोता के मालिक ने शहर की दीवारों पर पोस्टर चिपकाकर लोगों से तोता खोजने की अपील की. इसके साथ ही व्हाट्सएप और फेसबुक पर भी लापता हुए तोते की तस्वीर डालकर लोगों से उसके बारे में जानकारी देने का आग्रह किया. 

Advertisement

        

तोते की मालकिन ने बताया कि करीब 12 साल से तोते को वो पाल रही थीं, उसे पाल कर बड़ा किया, लेकिन अचानक 5 अप्रैल को वह घर से कहीं गायब हो गया. सब लोगों के घर में जाकर तोते को खोज रहे हैं और जो तोते को लेकर गए हैं उनसे अपील है कि वह तोते को मुझे पहुंचा दें. उसके बदले हम दो से तीन तोता खरीद कर दे देंगे.

महिला ने कहा कि वह सिर्फ तोता नहीं था बल्कि मेरे घर का एक सदस्य था. साथ में उठते, बैठते और खाते-पीते थे. लेकिन जब से तोता गायब हुआ है, तब से हम लोगों की रातों की नींद उड़ गई है.

तोते के मालिक ने कहा कि उसका नाम प्यार से पोपो रखा था. लेकिन अब तोता उनकी पहुंच से बाहर हो गया है. हालांकि तोता खोने की चर्चा पूरे शहर में हो रही है. लोगों का कहना है कि तोता को लेकर इस तरह का पागलपन आज तक उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »